8.28.2016

भारत के राष्ट्रपति एंव उपराष्ट्रपति


1.            भारतीय संविधान के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्तियाँ किसमें निहित होती है ? - राष्ट्रपति में

2.            भारतीय संविधान के अनुसार देश का प्रथम नागरिक कौन होता है ? - राष्ट्रपति

3.            भारत के राष्ट्रपति की तुलना किससे करना सर्वाधिक उचित है ? - इंग्लैण्ड के सम्राट से

4.            भारतीय संविधान के अनुसार देश की तीनों सेनाओं का अध्यक्ष कौन होता है ? - राष्ट्रपति

5.            भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के पात्र बनने के लिए न्यूनतम आयु होनी चाहिए ? - 35 वर्ष

6.            राष्ट्रपति का निर्वाचन किस प्रकार से होता है ? - अप्रत्यक्ष रूप से

7.            राष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु कौन-सी पद्धति अपनायी जाती है ? - समानुपातिक प्रतिनिधित्व एवं एकल संक्रमणीय मत पद्धति

8.            राष्ट्रपति पद के चुनाव संबंधी विवाद को किसे सनिर्देशित किया जाता है ? - उच्चतम न्यायालय

9.            राष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रस्तावक एवं अनुमोदकों की कम-से-कम कितनी संख्या होनी चाहिए ? - पचास-पचास

10.          राष्ट्रपति पद का चुनाव संचालित किया जाता है ? - निर्वाचन आयोग द्वारा

11.          राष्ट्रपति चुनाव संबंधी मामले किसके पास भेजे जाते है ? - उच्चतम न्यायालय

12.          भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित विवाद का निर्णय उच्चतम न्यायालय द्वारा करने का प्रावधान है ? - अनुच्छेद 71 में

13.          राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार हेतु कितना समय मिलता है ? - दो सप्ताह

14.          भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कितने वर्षो के लिए होता है ? - 5 वर्ष के लिए

15.          राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए गठित निर्वाचक मंडल में सम्मिलित होता है - स्थानीय संसद तथा राज्य विधानसभाओं के सभी निर्वाचित सदस्य

16.          भारत के राष्ट्रपति को उसके पद से हटाया जा सकता है ? - संसद द्वारा

17.          भारत के राष्ट्रपति को पद से हटाने की प्रक्रिया है ? - संसद द्वारा महाभियोग

18.          राष्ट्रपति पर महाभियोग का आरोप संसद के किस सदन द्वारा लगाया जाता है ? - संसद के किसी भी सदन द्वारा

19.          राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जा सकता है ? संविधान के अतिक्रमण करने पर

20.          राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया किस देश के संविधान से ली गई है ? - संयुक्त राज्य अमेरिका के

21.          भारतीय राष्ट्रपति को किस परिस्थिति में अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ता है? - महाभियोग लगने पर

22.          राष्ट्रपति के विरूद्ध महाभियोग का आरोप लगाकर उसे हटाने का प्रस्ताव पारित होना चाहिए ? - सदन के दो-तिहाई बहूमत से

23.          राष्ट्रपति को कौन पद और गोपनीयता की शपथ दिलाता है? - भारत का मुख्य न्यायाधीश

24.          राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के तहत भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष शपथ ग्रहण करता है ? - अनुच्छेद 60

25.          मुख्य न्यायाधीश की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति किसके समक्ष शपथ लेता है ? - सर्वोच्च न्यायालय का वरिष्ठ न्यायाधीश के

26.          राष्ट्रपति  के त्यागपत्र की सूचना उपराष्ट्रपति किसको देता है ? - लोकसभाध्यक्ष को

27.          राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है ? - उपराष्ट्रपति को

28.          यदि मृत्यु, त्याग पत्र अथवा हटाए जाने की स्थिति में भारत के राष्ट्रपति का पद रिक्त हो जाए तो उस पद का कार्यभार कौन संभालेगा ? - उपराष्ट्रपति

29.          राष्ट्रपति का रिक्त स्थान कितने माह मे भर लिया जाना चाहिए ? - 6 माह

30.          केन्द्रीय मंत्रिमंडल के मंत्रियों की नियुक्ति कौर करता है ? - राष्ट्रपति

31.          भारत के राष्ट्रपति की मर्जी तक कौन अपने पद पर रह सकता है ? -  राज्यपाल

32.          वित्त बिल के लिए किसकी पूर्व स्वीकृति आवश्यक है ? - भारत के राष्ट्रपति

33.          किसी भी अभियुक्त को फाँसी की सजा को बदलने या कम करने का अधिकार किसे दिया गया है ? - राष्ट्रपति को

34.          लोकसभा एवं राज्यसभा में राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्यों की कुल संख्या कितनी है ? - चैदह

35.          किसी विधि के प्रश्न पर सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श लेने का आधिकार किसको है ? - राष्ट्रपति को

36.          सार्वजनिक महत्व के किसी विषय पर राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत सर्वोच्च न्यायालय से कानूनी परामर्श ले सकता है ? - अनुच्छेद 143

37.          संसद का अधिवेशन बुलाने का काम कौन करता है ? - राष्ट्रपति

38.          भारत के राष्ट्रपति को कौन सहाय्य एवं मंत्रणा देता है ? - संघीय मंत्रिपरिषद

No comments:

Post a Comment

Kinemaster apk download free