8.27.2016

काम समय

1. किसी काम को करने वाले आदमी तथा उस काम को पूरा करने में लगे समय में व्युत्क्रमानुपाती सम्बन्ध होता है।

2. यदि कोई व्यक्ति n दिनों में कोई काम समाप्त करता है, तो 1 दिन में 1/n काम समाप्त होगा।
जैसे : A 10 दिनों में एक काम करता है , तो 1 दिन उसके द्वारा 1/10 काम सम्पन्न होगा।

3. यदि 1 दिन में 1/n काम सम्पन्न होता हो, तो पूरे काम को समाप्त करने में लगा समय n होगा।
जैसे :- यदि 1 दिन में 1/12 काम किया जाता हो तो पूरे काम को करने में लगा कुल समय = 12

4. (a) यदि A और B की कार्य क्षमता का अनुपात  m:n हो और A एक काम p दिनों में समाप्त करें, तो B द्वारा अकेले उस काम को करने में लिया गया समय
                                                    =  m/n*p

    (b) लेकिन यदि B उस काम को p दिनों में पूरा करें, तो A द्वारा उस  काम को पूरा करने में लिया गया समय
                                                 
                                                  = n/m*p

5. A और  B की कार्य क्षमताओं में  m:n  का अनुपात है और दोनों मिलकर काम को p दिनों में समाप्त करता है। A द्वारा अकेले उस काम को पूरा करने में लिया गया समय
                                     =   p(m+n)/m

तथा B द्वारा अकेले उस काम को पूरा करने में लिया गया समय

                                   =   p(m+n)/n

6. A तथा B की कार्य क्षमता का अनुपात  m:n  है। यदि A किसी काम को करने में B से  P दिन कम / अधिक समय ले, तो A द्वारा अकेले काम को करने में लगा समय

                                 =    n / m तथा n में अन्तर * P

    तथा B द्वारा अकेले उस काम को पूरा करने में लगा समय

                                  = m / m तथा n में अंतर * P

7. यदि A किसी काम को X दिनों में तथा B उसे  Y दिनों में पूरा करें, वे दोनों साथ कार्य करे किन्तु कार्य समाप्त होने से T दिनों के पहले A कार्य छोड़कर चला जाए  तो शेष कार्य करने में B के द्वारा लगा समय

                                   = Y ( X+ T ) / X + Y

 Note : - यहाँ  X = जो काम छोड़कर जाता है।

No comments:

Post a Comment

Kinemaster apk download free