7.28.2021

वैदिक संस्कृति (FOR UPSSSC PET)-2

 




अध्ययन की सुविधा हेतु वैदिक काल को दो भागों में विभाजित किया गया है(1ऋग्वैदिक या पूर्व वैदिक काल (2उत्तरवैदिक काल । 


वैदिक सभ्यता का काल

  • याकोबी एवं तिलक ने ग्रहादि सम्बन्धी उद्धरणों के आधार पर भारत में आर्यों का आगमन 4000 ई० पू० निर्धारित किया है
  • मैक्समूलर का अनुमान है कि ऋग्वेद काल 1200 ई० पू० से 1000 ई० पू० तक है। 
  • मान्यतिथि– भारत में आर्यों का आगमन 1500 ई० पू० के लगभग हुआ। 

आर्यों का मूल स्थान आर्य किस प्रदेश के मूल निवासी थे, यह भारतीय इतिहास का एक विवादास्पद प्रश्न है। इस सम्बन्ध में विभिन्न विद्वानों द्वारा दिए गए मत संक्षेप में निम्नलिखित हैं।

  • यूरोप जातीय विशेषताओं के आधार पर पेनकाहर्ट आदि विद्वानों ने जर्मनी को आर्यों का आदि देश स्वीकार किया है। 
  • गाइल्स ने आर्यों का आदि देश हंगरी थवा डेन्यूब घाटी को माना है। 
  • मेयरपीकगार्डन चाइल्डपिगटनेहरिंगबैण्डेस्टीन ने दक्षिणी रूस को आर्यों का मूल निवास स्थान माना है। यह मत सर्वाधिक मान्य है
  • आर्य भारोपीय भाषा वर्ग की अनेक भाषाओं में से एक संस्कृत बोलते थे
  • भाषा वैज्ञानिकों के अनुसार भारोपीय वर्ग की विभिन्न भाषाओं का प्रयोग करने वाले लोगों का सम्बन्ध शीतोष्ण जलवायु वाले ऐसे क्षेत्रों से था जो घास से आच्छादित विशाल मैदान थे
  • यह निष्कर्ष इस मत पर आधारित है कि भारोपीय वर्ग की अधिकांश भाषाओं में भेड़िया, भालूघोड़े जैसे पशुओं और कंरज (बीचतथा भोजवृक्षों के लिए समान शब्दावली है
  • प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर इस क्षेत्र की पहचान सामान्यतया आल्पस पर्वत के पूर्वी क्षेत्र यूराल पर्वत श्रेणी के दक्षिण में मध्य एशियाई इलाके के पास के स्टेप मैदानों (यूरेशियासे की जाती है
  • पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर इस क्षेत्र से एशिया और यूरोप के विभिन्न भागों की ओर वहिर्गामी प्रवासन प्रक्रिया के चिह्न भी मिलते हैं
  • सर्वप्रथम जे० जी० रोड ने 1820 में ईरानी ग्रन्थ जेन्दाअवेस्ता के आधार पर आर्यों को बैक्ट्रिया का मूल निवासी माना
  • 1859 में प्रसिद्ध जर्मन विद्वान मैक्समूलर ने मध्य एशिया को आर्यों का दि देश घोषित किया
  • प्रोफेसर सेलस तथा एडवर्ड मेयर ने भी एशिया को ही आदि देश स्वीकार किया हैओल्डेन बर्ग एवं कीथ कम भी यही मत है।
  • मध्य एशिया से प्राप्त पुरातात्विक साक्ष्य एशिया माइनर में बोगजकोई नामक स्थान से लगभग 1400 ई० पू० का एक लेख मिला है जिसमें मित्र, इन्द्र, वरुण और नासत्य नामक वैदिक देवताओं का नाम लिखा हुआ है।
  • डा० अविनाश चन्द्र ने सप्त सैन्धव प्रदेश को आर्यों का मूल निवास स्थान माना
  • गंगानाथ झा के अनुसार आर्यों का आदि देश भारतवर्ष का ब्रह्मर्षि देश था
  • ए० डी० कल्लू ने कश्मीरडी० एस० त्रिदेव ने मुल्तान के देविका प्रदेश तथा डा० राजबली पाण्डेय ने मध्य प्रदेश को आर्यों का आदिदेश माना है। 
  • दयानंद सरस्वती ने तिब्बत‘ को आर्यो का मूल निवास स्थान माना। 
  • बाल गंगाधर तिलक के अनुसार आर्यों का आदि देश उत्तरी ध्रुव था। 

वैदिक आर्यों को भौगोलिक विस्तार 

  • आर्य सर्वप्रथमसप्त सैन्धव प्रदेश में आकर बसे थे
  • आर्यों का भौगोलिक विस्तार जिस क्षेत्र में था, उसमें अफगानिस्तानपंजाबराजस्थानहरियाणा तथा वर्तमान उत्तर प्रदेश (गंगा नदी तकएवं यमुना नदी के पश्चिम के कुछ भाग सम्मिलित थे।  
  • अफगानिस्तान की अनेक नदियों का उल्लेख ऋग्वेद में है जिनमें प्रमुख हैंकुभा (काबुल)सुवास्तु (स्वात)कुंभु (कुर्रम)गोमती (गोमाल)। 
  • ऋग्वेद में आर्य निवास के लिए सर्वत्र सप्त सैन्धव शब्द का प्रयोग हुआ है
  • इस क्षेत्र की सातों नदियों का उल्लेख ऋग्वेद में प्राप्त होता हैसिन्धुसरस्वतीशतुद्रि (सतलज)विपासा (व्यास)परुष्णी (रावी)असिक्नी (चिनाब)और वितस्ता (झेलमऋग्वेद में गंगा नदी का एक बार तथा यमुना नदी का तीन बार उल्लेख हुआ है
  • सरस्वती एवं दृष्द्धती नदियों के बीच का प्रदेश सबसे पुनीत समझा जाता था जिसे ब्रह्मावर्त कहा गया है। 

जातीय एवं अन्तर्जातीय युद्ध

  • आर्यों के आपसी तथा यहाँ के मूल निवासी अनार्यों के साथ युद्धों के अनेक प्रमाण मिलते हैं। 
  • यदु और तुर्वस ऋग्वैदिक काल में आर्यों के दो प्रधान जन थे
  • यदु का सम्बन्ध पशु या पर्श से थातुर्वस ने पार्थिव नामक एक राजा के साथ युद्ध किया था
  • दु और तुर्वस जन भारत में आने वाला नवागुन्तक दल था
  • भरत जन इनसे प्राचीन था। 
  • आर्य इन्द्र के उपासक थे और शायद दो दलों में विभक्त थे
  • एक दल में सुंजयः और भरत या त्रित्सु जन थे जिनका यशोगान भारद्वाज के पुरोहित परिवार ने किया है
  • दूसरे दल में यदुतुर्वसद्रयुनु और पुरु नामक पंचजन थे। 

वैदिक साहित्य  

वैदिक साहित्य के अन्तर्गत चारों वेदग्वेदसामवेदयजुर्वेद एवं अथर्ववेदब्राह्मण ग्रन्थआरण्यक एवं उपनिषदों का परिगणन किया जाता है। वेदों का संकलनकर्ता महर्षि कृष्ण द्वैपायन व्यास को माना जाता है। वेद‘ शब्द संस्कृत के विद् धातु से बना है जिसका अर्थ है ज्ञान‘ प्राप्त करना या जानना। 

वेदत्रयी के अन्तर्गत प्रथम तीनों वेद अर्थात् ऋग्वेद, सामवेद तथा यजुर्वेद आते हैं। वेदों को अपौरुषेय कहा गया है। गुरु द्वारा शिष्यों को मौखिक रुप से कण्ठस्थ कराने के कारण वेदों को श्रुति की संज्ञा दी गयी है। 

ऋग्वेद 

  • ऋग्वेद देवताओं की स्तुति से सम्बन्धित रचनाओं का संग्रह है। ऋग्वेद मानव जाति की प्राचीनतम रचना मानी जाती है
  • ऋग्वेद 10 मण्डलों में संगठित है। इसमें से तक के मण्डल प्राचीनतम माने जाते हैं
  • प्रथम एवं दशम मण्डल बाद में जोड़े गये माने जाते हैं
  • इसमें कुल 1028 सूक्त हैं
  • गृत्समदविश्वामित्रवामदेवभारद्वाजअत्रि और वशिष्ठ आदि के नाम ऋग्वेद के मन्त्र रचयिताओं के रूप में मिलते हैं
  • मन्त्र रचयिताओं में स्त्रियों के भी नाम मिलते हैंजिनमें प्रमुख हैंलोपामुद्राघोषाशचीपौलोमी एवं कक्षावृती आदि
  • विद्वानों के अनुसार ऋग्वेद की रचना पंजाब में हुई थी
  •  ऋग्वेद की रचनाकाल के सम्बन्ध में विभिन्न विद्वानों ने भिन्नभिन्न मत प्रस्तुत किये हैं
  • मैक्समूलर 1200 ई० पू० से 1000 के बीचजौकोबीतृतीय सहस्राब्दी ई० पू०बाल गंगाधर तिलक6000 ई० पू० के लगभगविण्टरनित्ज25002000 11500 1000 के बीच की अवधि ऋग्वैदिक काल की प्रामाणिक रचना अवधि के रूप में स्वीकृत है। 
  • ऋग्वेद का पाठ करने वाले ब्राह्मण को होतृ कहा गया है। यज्ञ के समय यह ऋग्वेद की ऋचाओं का पाठ करता था। 
  • असतो मा सद्गमय‘ वाक्य ऋग्वेद से लिया गया है |

यजुर्वेद 

  • यजुः का अर्थ होता है यज्ञ। यजुर्वेद में अनेक प्रकार की यज्ञ विधियों का वर्णन किया गया है
  • इसे अध्वर्यवेद भी कहते हैं। यह वेद दो भाग में विभक्त है(1कृष्ण यजुर्वेद (2शुक्ल यजुर्वेदकृष्ण यजुर्वेद की चार शाखायें हैं(1काठक (2कपिण्ठल (3मैत्रायणी (4तैत्तरीय
  • यजुर्वेद की पांचवी शाखा को वाजसनेयी कहा जाता है जिसे शुक्ल यजुर्वेद के अन्तर्गत रखा जाता है
  • यजुर्वेद कर्मकाण्ड प्रधान है। इसका पाठ करने वाले ब्राह्मणों को अध्वर्यु कहा गया है

सामवेद

  • साम का अर्थ गान‘ से है। यज्ञ के अवसर पर देवताओं का स्तुति करते हुए सामवेद की ऋचाओं का गान करने वाले ब्राह्मणों को उद्गातृ कहते थे। 
  • सामवेद में कुल 1810 ऋचायें हैं। इसमें से अधिकांश ऋग्वैदिक ऋचाओं की पुनरावृत्ति हैं ।
  • मात्र 78 ऋचायें नयी एवं मौलिक हैं |
  • सामवेद तीन शाखाओं में विभक्त है-(1) कौथुम (2) राणायनीय (3) जैमिनीय।

अथर्ववेद

  • अथर्ववेद की रचना थर्वा ऋषि ने की थी। इसकी दो शाखायें हैं(1शौनक (2पिप्लाद 
  • अथर्ववेद 20 अध्यायों में संगठित है। इसमें 731 सूक्त एवं 6000 के लगभग मन्त्र हैं
  • इसमें रोग निवारणराजभक्तिविवाहप्रणयगीतमारणउच्चारणमोहन आदि के मन्त्रभूतप्रेतोंअन्धविश्वासों का उल्लेख तथा नाना प्रकार की औषधियों का वर्णन है
  • अथर्ववेद में विभिन्न राज्यों का वर्णन प्राप्त होता है जिसमें कुरु प्रमुख है
  • इसमें परीक्षित को कुरुओं का राजा कहा गया है वं कुरु देश की समृद्धि का वर्णन प्राप्त होता है। 

ब्राह्मण ग्रन्थ

  • वैदिक संहिताओं के कर्मकाण्ड की व्याख्या के लिए ब्राह्मण ग्रन्थों की रचना हुई । इनका अधिकांश भाग गद्य में है।

प्रत्येक वैदिक संहिता के लिए अलग-अलग ब्राह्मण ग्रन्थ हैं।

  • ऋग्वेद से सम्बन्धित ब्राह्मण ग्रन्थऐतरेय एवं कौषीतकी
  • यजुर्वेद से सम्बन्धित ब्राह्मण ग्रन्थतैत्तिरीय एवं शतपथ
  • सामवेद से सम्बन्धित ब्राह्मण ग्रन्थ-पंचविंश।
  • अथर्ववेद से सम्बन्धित ब्राह्मण ग्रन्थ-गोपथ।

ब्राह्मण ग्रन्थों से हमें परीक्षित के बाद तथा बिम्बिसार के पूर्व की घटनाओं का ज्ञान प्राप्त होता है।

  • ऐतरेय ब्राह्मण में राज्याभिषेक के नियम प्राप्त होते हैं ।
  • शतपथ ब्राह्मण में गन्धार, शल्य, कैकय, कुरु, पांचाल, कोसल, विदेह आदि के उल्लेख प्राप्त होते हैं

आरण्यक 

  • आरण्यकों में कर्मकाण्ड की अपेक्षा ज्ञान पक्ष को अधिक महत्व प्रदान किया गया है। वर्तमान में सात आरण्यक उपलब्ध हैं (1) ऐतरेय आरण्यक (2) तैत्तिरीय आरण्यक (3) शांखायन आरण्यक (4) मैत्रायणी आरण्यक (5) माध्यन्दिन आरण्यक (6) तल्वकार आरण्यक उपनिषद्
  • उपनिषदों में प्राचीनतम दार्शनिक विचारों का संग्रह है। ये विशुद्ध रूप से ज्ञान-पक्ष को प्रस्तुत करते हैं। सृष्टि के रचयिता ईश्वर, जीव आदि पर दार्शनिक विवेचन इन ग्रन्थों में उपलब्ध होता है।
  • अपनी सर्वश्रेष्ठ शिक्षा के रूप में उपनिषद हमें यह बताते हैं कि जीवन का उद्देश्य मनुष्य की आत्मा का विश्व की आत्मा, से मिलना है।
  • मुख्य उपनिषद हैं-ईश, केन, कठ, प्रश्न, मुण्डक, माण्डूक्य, तैत्तिरीय, ऐतरेय, छान्दोग्य, वृहदारण्यक, श्वेताश्वर, कौषीतकी आदि।
  • भारत का प्रसिद्ध आदर्श राष्ट्रीय वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ मुण्डकोपनिषद से लिया गया है।

वेदों के ब्राह्मण, अरण्यक तथा उपनिषद 

वेद

ब्राह्मण

अरण्यक

उपनिषद

उपवेद

प्रवर्तक (उपवेद)

ऋग्वेदऐतरेय ब्राह्मण कौतिकी ब्राह्मणऐतरेय कौतिकीऐतरेय उपनिषद कौतिकीआयुर्वेदप्रजापति
सामवेदपंचविश ब्राह्मण ताण्डय ब्राह्मण षटविश ब्राह्मण जैमिनीय ब्राह्मणछांदोग्य जैमिनीयछांदोग्य उपनिषद केनोपनिषदगंधर्ववेदनारद
यजुर्वेदतैत्तिरीय ब्राह्मण शतपथ ब्राह्मणवृहदारण्यक तैतरीयारण्यकश्वेताश्वतरोपनिषद वृहदारण्यक उपनिषद, ईशोपनिषद्, मैत्रायणी उपनिषद, कठोपनिषद, तैतरीय उपनिषदधनुर्वेदविश्वामित्र
अथर्ववेदगोपथ ब्राह्मणमुंडकोपनिषद, प्रश्नोपनिषद, माण्डूक्योपनिषदशिल्प वेदविश्वकर्मा

सामाजिक स्थिति 

  • ऋग्वैदिक काल में सामाजिक संगठन की न्यूनतम इकाई परिवार था। सामाजिक संरचना का आधार सगोत्रता थी । व्यक्ति की पहचान उसके गोत्र से होती थी
  • परिवार में कई पीढ़ियां एक साथ रहती थीं। नानानानीदादादादीनातीपोते आदि सभी के लिए नतृ शब्द का ल्लेख मिलता है। 
  • परिवार पितृसत्तात्मक होता था। पिता के अधिकार असीमित होते थे। वह परिवार के सदस्यों को कठोर से कठोर दण्ड दे सकता था
  • ऋग्वेद में एक स्थान पर ऋज्रास्व का उल्लेख है जिसे उसके पिता ने अन्धा बना दिया था। ऋग्वेद में ही शुन:शेष का विवरण प्राप्त होता है जिसे उसके पिता ने बेच दिया था। |
  • ऋग्वेद में परिवार के लिए कुल का नहीं बल्कि गृह का प्रयोग हुआ है। जीवन में स्थायित्व का पुट कम था। मवेशीरथदासघोड़े आदि के दान के उदाहरण तो प्राप्त होते हैं किन्तु भूमिदान के नहीं
  • अचल सम्पत्ति के रूप में भूमि एवं गृह अभी स्थान नहीं बना पाये थे । समाज काफी हद तक कबीलाई और समतावादी था
  • समाज में महिलाओं को सम्मानपूर्व स्थान प्राप्त था । स्त्रियों की शिक्षा की व्यवस्था थी
  • अपालालोपामुद्राविश्ववाराघोषा आदि नारियों के मन्त्र द्रष्टा होकर ऋषिपद प्राप्त करने का उल्लेख प्राप्त होता है। पुत्र की भाँति पुत्री को भी उपनयनशिक्षा एवं यज्ञादि का अधिकार था। 
  • एक पवित्र संस्कार एवं प्रथा के रूप में विवाह‘ की स्थापना हो चुकी थी
  • बहु विवाह यद्यपि विद्यमान था परन्तु एक पत्नीव्रत प्रथा का ही समाज में प्रचलन था
  • प्रेम एवं धन के लिए विवाह होने की बात ऋग्वेद से ज्ञात होती है 
  • विवाह में कन्याओं को अपना मत रखने की छूट थी। कभीकभी कन्यायें लम्बी उम्र तक या आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करती थींइन्हें अमाजूकहते थे। 
  • ऋग्वेद में अन्तर्जातीय विवाहों पर प्रतिबन्ध नहीं था। वयस्क होने पर विवाह सम्पन्न होते थे। 
  • विवाह विच्छेद सम्भव था। विधवा विवाह का भी प्रचलन था
  • कन्या की विदाई के समय उपहार एवं द्रव्य दिए जाते थे जिसे वहतु‘ कहते थे। स्त्रियाँ पुनर्विवाह कर सकती थीं। 
  • ऋग्वेद में उल्लेख आया है कि वशिष्ठ उनके पुरोहित हुए और त्रित्सुओं ने उन्नति की
  • भरत लोगों के राजवंश का नाम त्रित्सु मालुम पड़ता है। जिसके सबसे प्रसिद्ध प्रतिनिधि दिवोदास और उसका पुत्र या पौत्र सुदास 
  • ऋग्वेद महत्वपूर्ण नदी तथा क्रमशसिन्धु एवं सरस्वती सर्वाधिक पवित्र नदी एक मात्र पर्वत मूजवन्त (हिमाचलप्रमुख देवता इन्द्र
  • यज्ञ में बलि यज्ञों में पशुओं के बलि का उल्लेख मिलता है
  • समाज पितृसत्तात्मक वर्ण व्यवस्था नहीं स्त्रियों की दशा बेहतरयज्ञों में भाग लेने एवं शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार था
  • सामाजिक स्थिति विधवा विवाहअन्तर्जातीय विवाहपुनर्विवाहनियोगप्रथा का प्रचलन था। पर्दा प्रथा का प्रचलन नहीं था। 
  • वास अधिवास और नीवी जन आर्य लोग जनों में विभक्त थे जिसका मुखिया राजा होता था। 
  • राजा जनता चुनती थी मुख पदाधिकारी पुरोहितसेनानी सभा वृद्धजनों की छोटी चुनी हुई |
  • मृत्युदण्ड प्रचलित था परन्तु अधिकतर शारीरिक दण्ड दिया जाता था। अग्नि परीक्षाजल परीक्षासंतप्त पर परीक्षा के उदाहरण भी प्राप्त होते हैं। 
  • ऋग्वेद में जातीय युद्ध के अनेक उदाहरण प्राप्त होते है
  • एक युद्ध में सूजयों ने तुर्वशों और उनके मित्र वृचीवतों की सेनाओं को छिन्नभिन्न कर दिया
  • दाशराज्ञ युद्ध दाशराज्ञ युद्ध में भरत जन के राजन सुदास ने दस राजाओं के एक संघ को पराजित किया था। यह युद्ध परुष्णी (रावीनदी के किनारे हुआ था
  • युद्ध का कारण यह था कि प्रारम्भ में विश्वामित्र भरत जन के पुरोहित थे। विश्वामित्र की ही प्रेरणा से भरतों ने पंजाब में विपासा और शतुद्री को जीता था
  • परंतु बाद में सुदास ने वशिष्ठ को अपना पुरोहित नियुक्त किया। विश्वामित्र ने दस राजाओं का एक संघ बनाया और सुदास के खिलाफ युद्ध घोषित कर दिया। इस युद्ध में पांच आर्य जातियों के कबीले थे 
  • और पाँच आर्येतर जनों के। इसी युद्ध में विजय के पश्चात भरत जनजिनके आधार पर इस देश का नाम भारत पड़ाकी प्रधानता स्थापित हुई। ऋग्वैदिक राजनीतिक अवस्था राजनीतिक संगठन 
  • ऋग्वेद में अनेक राजनीतिक संगठनों का उल्लेख मिलता है यथा राष्ट्रजनविश एवं ग्राम। ऋग्वेद में यद्यपि राष्ट्र शब्द का उल्लेख प्राप्त होता हैपरन्तु ऐसा माना गया है कि भौगोलिक क्षेत्र विशेष पर आधारित स्थायी राज्यों का उदय अभी नहीं हुआ  था। 
  • राष्ट्र में अनेक जन होते थेजनों में पंचजनअनुद्रयुयदुतुर्वस एवं पुरु प्रसिद्ध थे। अन्य जन थे भारतत्रित्सुसुंजयत्रिवि आदि। 
  • जन सम्भवतः विश में विभक्त होते थे। विश 1(कैंटन या जिलाके प्रधान को विशाम्पति कहा गया है। 
  • विश ग्रामों में विभक्त रहते थे। ग्राम का मुखिया ग्रामणी होता था
  • राजा ऋग्वेद में राजा के लिए राजन्सम्राजनस्य गोप्ता आदि शब्दों का व्यवहार हुआ है
  • ऋग्वैदिक काल में सामान्यतराजतन्त्र का प्रचलन था। राजा का पद दैवी नहीं माना जाता था
  • ऋग्वैदिक काल में राजा का पद आनुवंशिक होता था। परन्तु हमें समिति अथवा कबीलाई सभा द्वारा किए जाने वाले चुनावों के बारे में की सूचना मिलती है। 
  • ऋग्वैदिक काल में राजन् एक प्रकार से कबीले का मुखिया होता था राजपद पर राजा विधिवत अभिषिक्त होता था। 
  • राजा को जनस्य गोपा (कबीले का रक्षककहा गया है। वह गोधन की रक्षा करता थायुद्ध का नेतृत्व करता था तथा बीले की ओर से देवताओं की आराधना करता था। |
  • सभासमिति एवं गण  ऋग्वेद में हमें सभासमितिविदथ और गण जैसे कबीलाई परिषदों के उल्लेख मिलते हैं। इन परिषदों में जनता के हितोंसैनिक अभियानों और धार्मिक अनुष्ठानों के बारे में विचारविमर्श होता था। सभा एवं समिति की कार्यवाही में स्त्रियाँ भी भाग लेती थीं
  • पदाधिकारी पुरोहितसेनानीस्पश (गुप्तचरदैनिक कार्यों में राजा की सहायता करते थे। नियमित कर व्यवस्था की शुरुआत नहीं हुई थी
  • लोग स्वेच्छा से अपनी सम्पत्ति का एक भाग राजन् को उसकी सेवा के बदले में दे देते थेइस भेंट को बलि कहते थे। कर वसूलने वाले किसी अधिकारी का नाम नहीं मिलता है। गोचरभूमि के अधिकारी को व्राजपति कहा गया है
  • कुलप परिवार का मुखिया होता था। |
  • ऋग्वैदिक काल में राजा नियमित सेना नहीं रखता था। युद्ध के अवसर पर सेनायें विभिन्न कबीलों से एकत्र कर ली जाती थी।
  • युद्ध के अवसर पर जो सेना एकत्र की जाती थी उनमें व्रात, गण, ग्राम और शर्ध नामक विविध कबीलाई सैनिक सम्मिलित होते थे।
  • ऋग्वैदिक प्रशासन मुख्यतएक कबीलाई व्यवस्था वाला शासन था जिसमें सैनिक भावना प्रधान होती थी
  • नागरिक व्यवस्था अथवा प्रादेशिक प्रशासन जैसी किसी चीज का अस्तित्व नहीं थाक्योंकि लोग विस्तार 
  • कर अपना स्थान बदलते जा रहे थे
  • ऋग्वेद में न्यायाधीश का उल्लेख नहीं प्राप्त होता है। समाज में कई प्रकार के अपराध होते थे। गायों की चोरी आम बात थी । इसके अतिरिक्त लेनदेन के झगड़े भी होते थे
  • सामाजिक परम्पराओं का उल्लंघन करने पर दण्ड दिया जाता था। 

भौतिक जीवन 

  • ऋग्वैदिक लोग मुख्यतपशुपालक थे। वे स्थायी जीवन नहीं व्यतीत करते थे
  • पशु ही सम्पत्ति की वस्तु समझे जाते थे। गवेषणगोषुगव्य आदि शब्दों का प्रयोग युद्ध के लिए किया जाता था। जनजीवन में युद्ध के वातावरण का बोलबाला था
  • लोग मिट्टी एवं घास फूस से बने मकानों में रहते थे। लोग लोहे से अपरिचित थे
  • कृष्ण अयस शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख जेमिनी उपनिषद (उत्तर वैदिक कालमें मिलता है। 
  • ऋग्वैदिक लोग कोर वाली कुल्हाड़ियांकांसे की कटारें और खड़ग का इस्तेमाल करते थे। तांबा राजस्थान की खेत्री खानों से प्राप्त किया जाता था
  • भारत में आर्यों की सफलता के कारण थेघोड़ेरथ और ताँबे के बने कुछ हथियार 
  • कृषि कार्यों की जानकारी लोगों को थी
  • भूमि को सुनियोजित पद्धति का नियोजित संपत्ति का रूप नहीं दिया गया था।
  • विभिन्न शिल्पों की जानकारी भी प्राप्त होती है
  • ऋग्वेद से बढ़ईरथकारबुनकरचर्मकार एवं कारीगर आदि शिल्पवर्ग की जानकारी प्राप्त होती है। 
  • हरियाणा के भगवान पुरा में तेरह कमरों वाला एक मकान प्राप्त हुआ हैयहाँ तेरह कमरों वाला एक मिट्टी का घर प्रकाश में आया है। यहाँ मिली वस्तुओं की तिथि का निर्धारण 1600 ई० पू० से 1000 ई० पू० तक किया गया है
  • ऋग्वेदकालीन संस्कृति ग्रामप्रधान थी। नगर स्थापना ऋग्वेद काल की विशेषता नहीं है। 
  • नियोग प्रथा के प्रचलन के संकेत भी ऋग्वेद से प्राप्त होते हैं जिसके अन्तर्गत पुत्र विहीन विधवा पुत्र प्राप्ति के निमित्त अपने देवर के साथ यौन सम्बन्ध स्थापित करती थी। 
  • ऋग्वैदिक काल में बाल विवाह नहीं होते थेप्रा: 1617 वर्ष की आयु में विवाह होते थे
  • पर्दा प्रथा का प्रचलन नहीं था। सती प्रथा का भी प्रचलन नहीं था
  • स्त्रियों को राजनीति में भाग लेने का अधिकार नहीं था
  • अन्त्येष्टि क्रिया पुत्रों द्वारा ही सम्पन्न की जाती थीपुत्रियों द्वारा नहीं
  • स्त्रियों को सम्पत्ति सम्बन्धी अधिकार नहीं थे
  • पिता की सम्पत्ति का अधिकारी पुत्र होता थापुत्री नहीं। पितापुत्र के अभाव में गोद लेने का अधिकारी था। 

वर्ण व्यवस्था एवं सामाजिक वर्गीकरण

  • ऋग्वेदकालीन समाज प्रारम्भ में वर्ग विभेद से रहित था। जन के सभी सदस्यों की सामाजिक प्रतिष्ठा समान थी। ऋग्वेद में वर्ण शब्द कहींकहीं रंग तथा कहींकहीं व्यवसाय के रूप में प्रयुक्त हुआ 
  • प्रारम्भ में ऋग्वेद में तीनों वर्गों का उल्लेख प्राप्त होता हैब्रह्म, क्षेत्र तथा विशः ब्रमेय यज्ञों को सम्पन्न करवाते थेहानि से रक्षा करने वाले क्षत्र (क्षत्रियकहलाते थे। शेष जनता विश कहलाती थी
  • इन तीनों वर्गों में कोई कठोरता नहीं थी। एक ही परिवार के लोग ब्रह्मक्षत्र या विश हो सकते थे। 
  • ऋग्वैदिक काल में सामाजिक विभेद का सबसे बड़ा कारण था आर्यों का स्थानीय निवासियों पर विजय 
  • आर्यों ने दासों और दस्युओं को जीतकर उन्हें गुलाम और शूद्र बना लिया
  • शूद्रों का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद के दशवें मण्डल (पुरुष सुक्तमें हुआ है। अतयह प्रतीत होता है कि शूद्रों की उत्पत्ति ऋग्वैदिक काल के अंतिम चरण में हुई
  • डा० आर० एस० शर्मा का विचार है कि शूद्र वर्ग में आर्य एवं अनार्य दोनों ही वर्गों के लोग सम्मिलित थे। आर्थिक तथा सामाजिक विषमताओं के फलस्वरूप समाज में उदित हुए। |
  • श्रमिक वर्ग की ही सामान्य संज्ञा शूद्र हो गयी। ऋग्वेद के दशवें मण्डल (पुरुष सूक्तमें वर्ण व्यवस्था की उत्पत्ति के दैवी सिद्धान्त का वर्णन प्राप्त होता है। इसमें शूद्र शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख करते हुए कहा गया है कि विराट पुरुष के मुख से ब्राह्मण, उसकी बाहुओं से क्षत्रियजंघाओं से वैश्य तथा पैरों से शूद्र उत्पन्न हुए। परन्तु इस समय वर्गों में जटिलता नहीं आई थी तथा समाज के विभिन्न वर्ग या वर्ण या व्यवसाय पैतृक नहीं बने थे। 
  • वर्ण व्यवस्था जन्मजात न होकर व्यवसाय पर आधारित थी। व्यवसाय परिवर्तन सम्भव था। एक ही परिवार के सदस्य विभिन्न प्रकार अथवा वर्ग के व्यवसाय करते थे। एक वैदिक ऋषि अंगिरस ने ऋग्वेद में कहा हैमैं कवि हूँ। मेरे पिता वैद्य हैं और मेरी माँ अन्न पीसने वाली है। अतवर्ण व्यवस्था पारिवारिक सदस्यों के बीच भी अन्त:परिवर्तनीय थी। 
  • समाज में कोई भी विशेषाधिकार सम्पन्न वर्ग नहीं था
  • शूद्रों पर किसी तरह की अपात्रता नहीं लगाई गयी थी। उनके साथ वैवाहिक सम्बन्ध अन्य वर्गों की तरह सामान्य था। विभिन्न वर्गों के साथ सहभोज पर कोई प्रतिबन्ध नहीं था। अस्पृश्यता भी विद्यमान नहीं थी। 
  • ऋग्वैदिक काल में दास प्रथा विद्यमान थी। गायोंरथोंघोड़ों के साथसाथ दास दासियों के दान देने के उदाहरण प्राप्त होते हैं
  • धनी वर्ग में सम्भवतघरेलू दास प्रथा ऐश्वर्य के एक स्रोत के रूप में विद्यमान थी किन्तु आर्थिक उत्पादन में दास प्रथा के प्रयोग की प्रथा प्रचलित न थी
  • ऋग्वैदिक आर्य मांसाहारी एवं शाकाहारी दोनों प्रकार के भोजन करते थे। भोजन में दूधघीदहीमधुमांस आदि का प्रयोग होता था
  • नमक का उल्लेख ऋग्वेद में अप्राप्य है। पीने के लिए जल नदियोंनिर्घरों (उत्सतथा कृत्रिम कूपों से प्राप्त किया जाता था
  • सोम भी एक पेय पदार्थ के रूप में प्रसिद्ध थाइस अह्लादक पेय की स्तुति में ऋग्वेद का नौवाँ मण्डल भरा पड़ा है
  • सोम वस्तुतएक पौधे का रस था जो हिमालय के मूजवन्त नामक पर्वत पर मिलता था। इसका प्रयोग केवल धार्मिक उत्सवों पर होता था। सुरा भी पेय पदार्थ था परन्तु इसका पान वर्जित था।
  • वस्त्र कपासऊनरेशम एवं चमड़े के बनते थे। आर्य सिलाई से परिचित थे
  • गन्धार प्रदेश भेंड़ की ऊनों के लिए प्रसिद्ध था। पोशाक के तीन भाग थेनीवी अर्थात् कमर के नीचे पहना जाने वाला वस्त्रवासअर्थात् कमर के ऊपर पहना जाने वाला वस्त्रअधिवास या अत्क या द्रापिअर्थात् ऊपर से धारण किया जाने वाला चादर या ओढ़नी
  • लोग स्वर्णाभूषणों का प्रयोग करते थे। स्त्री और पुरुष दोनों ही पगड़ी का प्रयोग करते थे
  • ऋग्वेद में नाई को वतृ कहा गया है। आमोदप्रमोद रथ दौड़आखेटयुद्ध एवं नृत्य आर्यों के प्रिय मनोविनोद थे। जुआ भी खेला जाता था
  • वाद्य संगीत में वीणादुन्दुभीकरतालआधार और मृदंग का प्रयोग किया जाता था। 

आर्थिक स्थिति 

पशुपालन 

  • पशुपालन ऋग्वैदिक काल में अपेक्षाकृत सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्यवसाय थाविशेषकर ऋग्वैदिक काल के प्रारम्भ में। इसके महत्व का पता इस तथ्य से चलता है कि गविष्टि (जिसका अर्थ है गायों की खोज’युद्धों का पर्याय माना जाता था
  • गाय को अष्टकर्णी भी कहा गया है। यमुना की तराई गोधन के लिए प्रसिद्ध थी
  • ऋग्वैदिक काल में गायों का महत्व सर्वाधिक था। गायें विनिमय का माध्यम थीं। पुत्री को दुहिता कहते थेअर्थात् गाय दुहने वाली। घोड़ा भी अत्यन्त महत्वपूर्ण पशु होता था
  • ऋग्वेद में उल्लिखित पशुओं के नाम हैंगायघोड़ाबैलभैंसभेंड़बकरी (अज)हाथीऊँटकुत्तासुअरगदहा। चारागाह (खिल्यपर सामुदायिक नियन्त्रण रहता था

कृषि 

  • ऋग्वैदिक आर्यों को कृषि की अच्छी जानकारी थी
  • वे बैलों से खींचे जाने वाले हलों से खेती करते थे परन्तु हलों के फाल लोहे के बने नहीं होते थे। |
  • भूमिदान के उदाहरण नहीं प्राप्त होने से ऐसा माना जाता है कि भूमि पर निजी स्वामित्व की शुरुआत नहीं हुई थी
  • हलों में 6या 12 तक बैल जोड़े जाते थे
  • ऋग्वेद में कृषि का उल्लेख 24 बार हुआ है
  • जोतनेबोनेहंसिया से फसल काटनेदावनीफटकनागट्ठा बनाना आदि क्रियाओं से लोग परिचित थे 
  • कृषि का सर्वाधिक वर्णन ऋग्वेद के चौथे मण्डल में आया है
  • जंगलों को साफ करने के लिए आर्यों ने अग्नि का प्रयोग किया। खाद का भी प्रयोग किया जाता था
  • नहरों से सिंचाई की जाती थी
  • आर्यों को अनाज के एक ही किस्म की जानकारी थीजिसे वे यव‘ कहते थेजिसका शाब्दिक अर्थ जौ समझा जाता है। 

उद्योग-एवं शिल्प। 

  • ऋग्वैदिक समाज में व्यवसाय आनुवांशिक नहीं हुए थे
  • पशुपालन एवं कृषि के अतिरिक्त इस काल में अनेक प्रकार के शिल्प एवं उद्योगों का प्रचलन था
  • ऋग्वेद में उल्लिखित धातुओं में सर्वप्रमुख धातु अयस है। अवश्य यह कांसा या ताँबा रहा होगा
  • ऋग्वैदिक आर्यों को लोहे का ज्ञान नहीं था। चाँदी का भी प्रयोग संदिग्ध है
  • ऋग्वेद में जिन प्रमुख व्यवसायियों का उल्लेख प्राप्त होता है उनमें प्रमुख हैं तक्षा (बढ़ई)धातु कर्मी (धातु का कार्य करने वाले)स्वर्णकारचर्मकारवाय (जुलाहे)कुम्भकार (कुलालआदि
  • बढ़ई सम्भवतः शिल्पियों का मुखिया होता था। बुनाई का कार्य मुख्यतऊन तक ही सीमित था
  • सिन्धु एवं गान्धार प्रदेश ऊन के लिए प्रसिद्ध थे
  • ऋग्वेद में कपास या रुई का उल्लेख नहीं प्राप्त होता । तसर शब्द का प्रयोग करघे के लिए हुआ है । वस्त्रों के ऊपर कढ़ाई का काम करने वाली औरतों को पेशस्कारी कहा गया 
  • लोग धातुओं को गलानेउन्हें पीटकर विविध वस्तुएँ बनाने का कार्य जानते थे। 
  • वैद्य (भिषक)नर्तकनर्तकीनाई (वातृइत्यादि अन्य सामाजिक वर्ग थे। 

व्यापार

  • ऋग्वैदिक आर्य व्यापार में भी संलग्न रहते थे। व्यापार अधिकतर पणि लोगों के हाथ में थाजो अपनी कृपणता के लिए प्रसिद्ध थे
  • प्रधानतः व्यापार वस्तु विनियम (Barter systemके माध्यम से होता था। पणि अत्यधिक ब्याज पर ऋण देते थे। उन्हें वेकनाट (सूदखोरकहा गया है। 
  • व्यापार की मुख्य वस्तुएँ कपड़ेतोशकचादर और चमड़े की वस्तुएँ थीं। स्थल यातायात के प्रमुख साधन रथ और गाड़ी थे। रथ घोड़ों से और गाड़ी बैलों से खींचे जाते थे
  • अग्नि को पथ का निर्माता (पथिकृतकहा गया है। जंगलजंगली जानवर और डाकुओं (तस्कर स्तेनसे भरे रहते थे। 
  • ऋग्वेद में समुद्र शब्द का उल्लेख प्राप्त होता है। लोग समुद्री व्यापार में संलग्न थे कि नहींयह एक विवादस्पद प्रश्न है
  • ऋग्वेद में एक स्थान पर भुज्यु की समुद्री यात्रा का वर्णन है जिसमें मार्ग में जलयान के नष्ट हो जाने पर आत्मरक्षा के लिए अश्विनी कुमारों से प्रार्थना की। अश्विनी कुमारों ने उसकी रक्षा के लिए सौ पतवारों वाला एक जहाज भेजा। विनिमय 
  • गायमूल्य की प्रामाणिक इकाई थी। खरीद फरोख्त के अधिकतर सौदे प्रायः वस्तुविनियम के रूप में होते थे। निष्क जो सोने का एक प्रकार का हार होता थाभी लेनदेन का साधन था
  • बाजार पर आधारित मुद्रा व्यवस्था का प्रचलन अभी नहीं हुआ था। 

ऋग्वैदिक धर्म 

  • ऋग्वैदिक आर्यों के प्रधान देवता प्राकृतिक शक्तियों के व्यक्तित्व में ही अपना उद्गम पाते थे। वैदिक देवता अधिकांशतप्राकृतिक शक्तियों के मानवीकृत रूप हैं। धार्मिक विकास के तीनों रूप प्राप्त हैंबहुदेववादएकेश्वरवाद एवं एकात्मकवाद 
  • ऋग्वैदिक देवताओं को तीन कोटियों में विभक्त किया जाता है। (1स्वर्ग के देवताद्यौस, वरुणआयमित्रसूर्य सवितापूषनविष्णुअदितिउषा तथा अश्विन्। (2अन्तरिक्ष के देवताइंद्ररूद्रमरुत्वात्पर्जन्य। (3) पृथ्वी के या पार्थिव देवताअग्निसोमपृथ्वी
  • ऋग्वेद का सर्वप्रमुख देवता इन्द्र है। इसे पुरन्दर कहा गया है। यह बादलएवं वर्षा का देवता था
  • ऋग्वेद में इन्द्र की स्तुति में 250 सूक्त हैं
  • दूसरा महत्व का देवता अग्नि है। यह मानव एवं देवताओं के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता था
  • तीसरा प्रमुख देवता वरुण था। यह जलनिधि का देवता माना जाता था। इसे ऋतस्य गोपा अर्थात् ऋत् का रक्षक कहा गया है। इसे प्राकृतिक घटनाओं का संयोजक माना गया है तथा यह स्वीकार किया गया है कि विश्व में सब कुछ उसी की इच्छा से होता है | 
  • सोम वनस्पति का देवता था। ऋग्वेद का नौवाँ मण्डल (पूराइसके सम्बन्धित है
  • मरुत् तूफान का प्रतिनिधित्व करते थे। सूर्य की स्तुति प्रसिद्ध गायत्री मन्त्र में सावित्री देवता के रूप में की गयी है
  • पूषनमार्गोंचरवाहों और भूलेभटके पशुओं का अभिभावक था है रूद्र एक सदाचारदुराचारनिरपेक्ष देवता था। 
  • उषस् और अदिति नामक देवियाँ उषाकाल का प्रतिनिधित्व करती थीं। 
  • दर्शन का प्रारम्भ ऋग्वेद के दसवें मण्डल से होता है। 
  • ऋग्वैदिक आर्य प्रवृत्तिमार्गी था। उसके जीवन में सन्यास और गृह त्याग का स्थान नहीं था
  • ऋग्वेद में मन्दिर अथवा मूर्तिपूजा का उल्लेख नहीं है।  
  • देवों की आराधना मुख्यतस्तुतिपाठ एवं यज्ञाहुति से की जाती थी
  • यज्ञ में दूधअन्नघीमाँस तथा सोम की आहुतियाँ दी जाती थीं
  • यज्ञ एवं स्तुति सामूहिक रूप से होता था। यज्ञ एवं स्तुति अत्यन्त सरल तरीके से होते थेइनमें जटिलता नहीं थी। 
  • ऋग्वैदिक ऋषि आत्मवादी था। वह आत्मा में विश्वास करता था। पुनर्जन्म की भावना अभी तक विकसित नहीं हुई थी
  • ऋग्वेद में अमरता का उल्लेख है। ऋग्वैदिक लोग आध्यात्मिक उन्नति अथवा मोक्ष के लिए देवताओं की आराधना नहीं करते थे
  • वे इन देवताओं की अर्चना मुख्यतः संततिपशुअन्नधनस्वास्थ्य आदि के लिए ही करते थे। 

उत्तरवैदिक काल

स्त्रोत 

  • उत्तरवैदिक कालीन सभ्यता की जानकारी के स्रोत तीन वैदिक संहिताएँयजुर्वेदसामवेदअथर्ववेदब्राह्मण ग्रन्थआरण्यक ग्रन्थ एवं उपनिषद ग्रन्थ हैं
  • यहाँ यह ध्यातव्य है कि वेदांग वैदिक साहित्य के अन्तर्गत परिगणित नहीं होते हैं

उत्तरवैदिक आर्यों का भौगोलिक विस्तार 

  • उत्तरवैदिक काल में आर्यों की भौगोलिक सीमा का विस्तार गंगा के पूर्व में हुआ
  • शतपथ ब्राह्मण में आर्यों के भौगोलिक विस्तार की आख्यायिका के अनुसार-विदेथ माधव ने वैश्वानर अग्नि को मुँह में धारण किया।
  • धृत का नाम लेते ही वह अग्नि पृथ्वी पर गिर गया तथा सब कुछ जलाता हुआ पूर्व की तरफ बढ़ा। पीछे-पीछे विदेथ माधव एवं उनका पुरोहित गौतम राहूगण चला। अकस्मात् वह सदानीरा (गंडक) नदी को नहीं जला पाया।
  • सप्तसैंधव प्रदेश से आगे बढ़ते हुए आर्यों ने सम्पूर्ण गंगा घाटी पर प्रभुत्व जमा लिया। इस प्रक्रिया में कुरु एवं पांचाल ने अत्यधिक प्रसिद्धि प्राप्त की। कुरु की राजधानी आसन्दीवत तथा पांचाल की कांपिल्य थी।
  • कुरु लोगों ने सरस्वती और दृषद्वती के अग्रभाग (‘कुरुक्षेत्र,-और दिल्ली एवं मेरठ के जिलों) को अधिकार में कर लिया।’
  • पांचाल लोगों ने वर्तमान उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों (बरेली, बदायूँ और फर्रुखाबाद जिलों) पर अधिकार कर लिया।
  • कुरु जाति कई छोटी-छोटी जातियों के मिलने से बनी थी, जिनमें पुरुओं और भरतों के भी दल थे। पांचाल जाति कृषि जाति से निकली थी जिसका सुंजयों और तुर्वशों का सम्बन्ध था।
  • कुरुवंश में कई प्रतापी राजाओं के नाम अथर्ववेद एवं विभिन्न उत्तरवैदिक कालीन ग्रन्थों में मिलते हैं। अथर्ववेद में प्राप्त एक स्तुति का नायक परीक्षित है। जिसे विश्वजनीन राजा कहा गया है इसका पुत्र जनमेजय था।
  • पांचाल लोगों में भी प्रवाहण, जैवालि एवं ऋषि आरुणि-श्वेतकेतु जैसे प्रतापी नरेशों के नाम मिलते हैं, ये उच्च कोटि के दार्शनिक थे।
  • उत्तरवैदिक काल में कुरु, पन्चाल कोशल, काशी तथा विदेह प्रमुख राज्य थे। आर्य सभ्यता का विस्तार उत्तरवैदिक काल में विन्ध्य में दक्षिण में नहीं हो पाया था।

राजनीतिक स्थिति 

  • राज्य संस्थाकबीलाई तत्व अब कमजोर हो गये तथा अनेक छोटेछोटे कबीले एकदूसरे में विलीन होकर बड़े क्षेत्रगत जनपदों को जन्म दे रहे थे। उदाहरणार्थपूरु एवं भरत मिलकर कुरु और तुर्वस एवं क्रिवि मिलकर पांचाल कहलाए
  • ऋग्वेद में इस बात के संकेत मिलते हैं कि राज्यों या जनपदों का आधार जाति या कबीला था परन्तु अब क्षेत्रीयता के तत्वों में वृद्धि हो रहा था। प्रारम्भ में प्रत्येक प्रदेश को वहाँ बसे हुए कबीले का नाम दिया गया
  • आरम्भ में पांचाल एक कबीले का नाम था परन्तु अब उत्तरवैदिक काल में यह एक (क्षेत्रगत) प्रदेश का नाम हो गया। तात्पर्य यह कि अब इस क्षेत्र पर चाहे जिस कबीले का प्रधान या चाहे जो भी राज्य करता, इसका नाम पांचाल ही रहता।
  • विभिन्न प्रदेशों में आर्यों के स्थायी राज्य स्थापित हो गये। राष्ट्र शब्द, जो प्रदेश का सूचक है, पहली बार इसी काल में प्रकट होता है।
  • उत्तरवैदिक काल में मध्य देश के राजा साधारणतः केवल राजा की उपाधि से ही सन्तुष्ट रहते थे। पूर्व के राजा सम्राट, दक्षिण के भोज पश्चिम के स्वरा, और उत्तरी जनपदों के शासक विराट कहलाते थे।
  • उत्तरवैदिक काल के प्रमुख राज्यों में कुरु-पांचाल (दिल्ली-मेरठ और मथुरा के क्षेत्र) पर कुरु लोग हस्तिनापुर से शासन करते थे। गंगा-यमुना के संगम के पूर्व कोशल का राज्य स्थित था। कोसल के पूर्व में काशी राज्य था।
  • विदेह नामक एक अन्य राज्य था जिसके राजा जनक कहलाते थे। गंगा के दक्षिणी भाग में विदेह के दक्षिण में मगध राज्य था।
  • राज्य के आकार में वृद्धि के साथ ही साथ राजा के शक्ति और अधिकार में वृद्धि हुई।
  • अब राजा अपनी सारी प्रजा का स्वतंत्र स्वामी होने का दावा करता था।
  • शासन पद्धति राजतन्त्रात्मक थी। राजा का पदं वंशानुगत होता था। यद्यपि जनता द्वारा राजा के चुनाव के उदाहरण भी प्राप्त होते हैं।
  • राजा अब केवल जन या कबीले का रक्षक या नेता न होकर एक विस्तृत भाग का एकछत्र शासक होता था।

राज पद की उत्पत्ति के सिद्धान्त

उत्तरवैदिक साहित्य में राज्य एवं राजा के प्रादुर्भाव के विषय में अनेक सिद्धान्त मिलते हैंराजा के पद के जन्म के बारे में ऐतरेय ब्राह्मण से सर्वप्रथम जानकारी मिलती है

  • (1सैनिक आवश्यकता का सिद्धान्तऐतरेय ब्राह्मण का उल्लेख है कि एक बार देवासुरसंग्राम हुआ। बारबार पराजित होने के पश्चात सब इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि राजाविहीन होने के कारण ही हमारी पराजय होती है। अतः उन्होंने सोम को अपना राजा बनाया और पुनयुद्ध किया। इस बार उनकी विजय हुई। अतः इससे ज्ञात होता है कि राजा का प्रादुर्भाव सैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हुआ था। तैत्तिरीय ब्राह्मण में भी इसी मत से सम्बन्धित एक उल्लेख प्राप्त होता हैइसमें यह कहा गया है कि समस्त देवताओं ने मिलकर इन्द्र को राजा बनाने का निश्चय कियाक्योंकि वह सबसे अधिक सबल और प्रतिभाशाली देवता था। |
  • (2समझौते का सिद्धान्तशतपथ ब्राह्मण में एक उल्लेख के अनुसार ब कभी अनावृष्टि काल होता है तो सबल निर्बल का उत्पीड़न करते हैं। इस दुर्वह परिस्थिति को दूर करने के लिए समाज ने अपने सबसे सबल और सुयोग्य सदस्य को राजा बनाया था और समझौते के अनुसार अपने असीम अधिकारों को राजा के प्रति समर्पित कर दिया। 
  • (3दैवी सिद्धान्तउत्तरवैदिक काल में राजा को दैव पद भी दिया जाने लगा था। राजा के शक्ति और अधिकार विभिन्न प्रकार के अनुष्ठानों ने राजा की शक्ति को बढ़ाया। कई तरह के लंबे और राजकीय यज्ञानुष्ठान प्रचलित हो गये। राजाओं का राज्याभिषेक होता था। राज्याभिषेक के समय राजा राजसूय यज्ञ करता था। यह यज्ञ सम्राट का पद प्राप्त करने के लिए किया जाता थातथा इससे यह माना जाता था कि इन यज्ञों से राजाओं को दिव्य शक्ति प्राप्त होती है राजसूय यज्ञ में रलिन नामक अधिकारियों के घरों में देवताओं कोबलि दी जाती थी। है अश्वमेध यज्ञ तीन दिनों तक चलने वाला यज्ञ होता था। समझा जाता था कि अश्वमेधअनुष्ठान से विजय और सम्प्रभुता की प्राप्ति होती है। अश्वमेध यज्ञ में घोड़ा प्रयुक्त होता था वाजपेय यज्ञ मेंजो सत्रह दिनों तक चलता थाराजा की अपने सगोत्रीय बन्धुओं के साथ रथ की दौड़ होती थी। 

राजा देवता का प्रतीक समझा जाता था। अथर्ववेद में राजा परीक्षित को मृत्युलोक का देवता‘ कहा गया है। राजा के प्रधानकार्य सैनिक और न्याय सम्बन्धी होते थे। वह अपनी प्रजा और कानूनों का रक्षक तथा शत्रुओं का संहारक था। राजा स्वयं दण्ड से मुक्त था परन्तु वह राजदण्ड का उपयोग करता था। सिद्धान्ततः राजा निरंकुश होता था परन्तु राज्य की स्वेच्छाचारिता कई प्रकार से मर्यादित रहती थी। उदाहरणार्थ

  • (1राजा के वरण में जनता की सहमति की उपेक्षा नहीं हो सकती थी
  • (2) अभिषेक के समय राज्य के स्वायत्त अधिकारों पर लगायी गयी मर्यादाओं का निर्वाह करना राजा का कर्तव्य होता था। 
  • (3राजा को राजकार्य के लिए मंत्रिपरिषद पर निर्भर रहना पड़ता था। 
  • (4सभा और मिति नामक दो संस्थायें राजा के निरंकुश होने पर रोक लगाती थीं। 
  • (5राजा की निरंकुशता पर सबसे बड़ा अंकुश धर्म का होता था। अथर्ववेद के कुछ सूक्तों से पता चलता है कि राजा जनता की भक्ति और समर्थन प्राप्त करने के लिए लालायित रहता था। कुछ मन्त्रों से पता चलता है कि अन्यायी राजाओं को प्रजा दण्ड दे सकती थी तथा उन्हें राज्य से बहिष्कृत कर सकती थी। कुरुवंशीय परीक्षित जनमेजय तथा पांचाल वंश के राजाओं प्रवाहन, जैवालि अरुणि एवं श्वेतकेतु के समृद्धि के बारे में जानकारी अथर्ववेद में मिलती है

राजा का निर्वाचन 

  • अनेक वैदिक साक्ष्यों से हमें राजा के निर्वाचन की सूचना प्राप्त होती है। अथर्ववेद में एक स्थान पर राजा के निर्वाचन की सूचना प्राप्त होती है
  • राज्याभिषेक के अवसरों पर राजा रत्नियों के घर जाता था
  • शतपथ ब्राह्मण में रत्नियों की संख्या 11 दी गई है(1सेनानी (2पुरोहित (3युवराज (4महिषी (5सूत (6ग्रामिणी (7क्षत्ता (8संग्रहीता (कोषाध्यक्ष(9भागद्ध (कर संग्रहकर्ता(10अक्षवाप (पासे के खेल में राजा का सहयोगी(11पालागल (राजा का मित्र और विदूषक)
  • राज्याभिषेक में 17 प्रकार के जलों से राजा का अभिषेक किया जाता था

प्रशासनिक संस्थायें

  • उत्तरवैदिक काल में जन परिषदोंसभासमितिविदथ का महत्व कम हो गया
  • राजा की शक्ति बढ़ने के साथ ही साथ इनके अधिकारों में काफी गिरावट आयी। 
  • विदथ पूर्णतया लुप्त हो गये थे। सभासमिति का अस्तित्व था परन्तु या तो इनके पास कोई अधिकार शेष नहीं था या इन पर सम्पत्तिशाली एवं धनी लोगों का अधिकार हो गया था
  • स्त्रियाँ अब सभा समिति में भाग नहीं ले पाती थीं

पदाधिकारी 

  • पुरोहितसेनानी एवं ग्रामिणी के अलावा उत्तरवैदिक कालीन ग्रन्थों में हमें संग्रहितृ (कोषाध्यक्ष)भागदुध (कर संग्रह करने वाला)सूत (राजकीय चारणकवि या रथ वाहक)क्षतुअक्षवाप (जुए का निरीक्षकगोविकर्तन (आखेट में राजा का साथीपालागल जैसे कर्मचारियों का उल्लेख प्राप्त होता है। 
  • सचिव नामक उपाधि का उल्लेख भी मिलता हैजो आगे चलकर मन्त्रियों के लिए प्रयुक्त हुई है। 
  • उत्तरवैदिक काल के अन्त तक में बलि और शुल्क के रूप में नियमित रूप से कर देना लगभग अनिवार्य बनता जा रहा। 
  • राजा न्याय का सर्वोच्च अधिकारी होता था। अपराध सम्बन्धी मुकदमों में व्यक्तिगत प्रतिशोध का स्थान था। न्याय में दैवी न्याय का व्यवहार भी होता था
  • निम्न स्तर पर प्रशासन एवं न्यायकार्य ग्राम पंचायतों के जिम्मे थाजो स्थानीय झगड़ों का फैसला करती थी। 

सामाजिक स्थिति 

  • उत्तरवैदिक काल में सामाजिक व्यवस्था का आधार वर्णाश्रम व्यवस्था ही थायद्यपि वर्ण व्यवस्था में कठोरता आने लगी थी
  • समाज में चार वर्णब्राह्मणराजन्यवैश्य और शूद्र थे। ब्राह्मण के लिए ऐहिक्षत्रिय के लिए आगच्छवैश्य के लिए आद्रव तथा शूद्र के लिए आधव शब्द प्रयुक्त होते थे। ब्राह्मणक्षत्रिय तथा वैश्य इन तीनों को द्विज कहा जाता था। ये उपनयन संस्कार के अधिकारी थे
  • चौथा वर्ण (शूद्रउपनयन संस्कार का अधिकारी नहीं था और यहीं से शूद्रों को अपात्र या आधारहीन मानने की प्रक्रिया शुरू हो गई। 

आर्थिक स्थिति 

  • उत्तरवैदिक काल में कृषि आर्यों का मुख्य पेशा हो गया। लोहे के उपकरणों के प्रयोग से कृषि क्षेत्र में क्रान्ति आ गई
  • यजुर्वेद में लोहे के लिए श्याम अयस एवं कृष्ण अयस शब्द का प्रयोग हुआ है
  • शतपथ ब्राह्मण में कृषि की चार क्रियाओंजुताईबुआईकटाई और मड़ाई का ल्लेख हुआ है
  • पशुपालन गौण पेशा हो गया। अथर्ववेद में सिंचाई के साधन के रूप में वर्णाकूप एवं नहर (कुल्याका उल्लेख मिलता है
  • हल की नाली को सीता कहा जाता था
  • अथर्ववेद के विवरण के अनुसार सर्वप्रथम पृथ्वीवेन ने हल और कृषि को जन्म दिया
  • इस काल की मुख्य फसल धान और गेहूँ हो गई।
  • यजुर्वेद में ब्रीहि (धान), यव (जौ)माण (उड़दमुद्ग (मूंग)गोधूम (गेहूँ)मसूर आदि अनाजों का वर्णन मिलता है। अथर्ववेद में सर्वप्रथम नहरों का उल्लेख हुआ है
  • इस काल में हाथी को पालतू बनाए जाने के साक्ष्य प्राप्त होने लगते हैं।
  • जिसके लिए हस्ति या वारण शब्द मिलता है। वृहदारण्यक उपनिषद् में श्रेष्ठिन शब्द तथा ऐतरेय ब्राह्मण में श्रेष्ठ्य शब्द से व्यापारियों की श्रेणी का अनुमान लगाया जाता है
  • तैत्तरीय संहिता में ऋण के लिए कुसीद शब्द मिलता है। शतपथ ब्राह्मण में महाजनी प्रथा का पहली बार जिक्र हुआ है तथा सूदखोर को कुसीदिन कहा गया है
  • निष्कशतमानपादकृष्णल आदि माप की विभिन्न इकाइयाँ थीं। द्रोण अनाज मापने के लिए प्रयुक्त किए जाते थे। के उत्तरवैदिक काल के लोग चार प्रकार के मृद्भाण्डों से परिचित थेकाला व लाल मृभाण्डकाले पॉलिशदार मृद्भाण्डचित्रित धूसर मृद्भाण्ड और लाल मृद्भाण्ड
  • उत्तरवैदिक आर्यों को समुद्र का ज्ञान हो गया था। इस काल के साहित्य में पश्चिमी और पूर्वी दोनों प्रकार के समुद्रों का वर्णन है। वैदिक ग्रन्थों में समुद्र यात्रा की भी चर्चा हैजिससे वाणिज्य एवं व्यापार का संकेत मिलता है
  • सिक्कों का अभी नियमित प्रचलन नहीं हुआ था। उत्तरवैदिक ग्रन्थों में कपास का उल्लेख नहीं हुआ हैल्कि नी (ऊनशब्द का प्रयोग कई बार आया हैं। बुनाई का काम प्रायः स्त्रियाँ करती थीं
  • कढ़ाई करने वाली स्त्रियों को पेशस्करी कहा जाता था। तैतरीय अरण्यक में पहली बार नगर की चर्चा हुई हैं। उत्तरवैदिक काल के अन्त में हम केवल नगरों का आभास पाते हैं
  • हस्तिनापुर और कौशाम्बी प्रारम्भिक नगर थेजिन्हें द्य नगरीय स्थल (ProtoUrbon Siteकहा जा सकता है। 

धार्मिक स्थिति 

  • उत्तरवैदिक आर्यों के धार्मिक जीवन में मुख्यततीन परिवर्तन दृष्टिगोचर होते हैंदेवताओं की महत्ता में परिवर्तअराधना की रीति में परिवर्तन तथा धार्मिक उद्देश्यों में परिवर्तन। * उत्तरवैदिक काल में इन्द्र के स्थान पर सृजन के देवता ।
  • प्रजापति को सर्वोच्च स्थान मिला। रूद्र और विष्णु दो अन्य प्रमुख देवता इस काल के माने जाते हैं। वरुण मात्र जल के देवता माने जाने लगे, जबकि पूषन अब शूद्रों के देवता हो गए।
  • इस काल में प्रत्येक वेद के अपने पुरोहित हो गए। ऋग्वेद का पुरोहित होता, सामवेद का उद्गाता, यजुर्वेद का अध्वर्यु एवं अथर्ववेद का ब्रह्मा कहलाता था। उत्तरवैदिक काल में अनेक प्रकार के यज्ञ प्रचलित थे, जिनमें सोमयज्ञ या अग्निष्टोम यज्ञ, अश्वमेघ यज्ञ, वाजपेय यज्ञ एवं राजसूय यज्ञ महत्त्वपूर्ण थे।
  • मृत्यु की चर्चा सर्वप्रथम शतपथ ब्राह्मण तथा मोक्ष की चर्चा सर्वप्रथम उपनिषद् में मिलती है। पुनर्जन्म की अवधारणा वृहदराण्यक उपनिषद् में मिलती है।
  • निष्काम कर्म के सिद्धान्त का प्रतिपादन सर्वप्रथम ईशोपनिषद् में किया गया है।
  • प्रमुख यज्ञ अग्निहोतृ यज्ञ पापों के क्षय और स्वर्ग की ओर ले जाने वाले नाव के रूप में वर्णित सोत्रामणि यज्ञ यज्ञ में पशु एवं सुरा की आहुति, पुरुषमेघ यज्ञ पुरुषों की बलि, सर्वाधिक 25 यूपों (यज्ञ स्तम्भ) का निर्माण, अश्वमेध यज्ञ सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण यज्ञ, राजा द्वारा साम्राज्य की सीमा में वृद्धि के लिए, सांडों तथा घोड़ों की बलि।। राजसूय यज्ञ राजा के राज्याभिषेक से सम्बन्धित वाजपेय यज्ञ राजा द्वारा अपनी शक्ति के प्रदर्शन के लिए, रथदौड़ का आयोजन।

ऋगवेद में उल्लिखित शब्द 

शब्द

संख्या

इन्द्र250 बार
अग्नि200
वरुण30
जन275
विश171
पिता335
माता234
वर्ण23
ग्राम13
ब्राह्मण15
क्षत्रिय9
वैश्य1
शूद्र1
राष्ट्र10
समा8
समिति9
विदथ122
गंगा1
यमुना3
राजा1
सोम देवता144
कृषि24
गण46
विष्णु100
रूद्र3
बृहस्पति11
पृथ्वी1

ऋग्वेद के मंडल और उनके रचयिता 

मंडल

रचयिता

द्वितीय मंडलगृत्समद
तृतीय मंडलविश्वामित्र
चतुर्थ मंडलवामदेव
पांचवा मंडलआत्रि
छठा मंडलभारद्वाज
सातवां मंडलवशिष्ठ
आठवां मंडलकणव व अंगीरा

वैदिक कालीन सूत्र साहित्य 

कल्पसूत्रविधि एवं नियमों का प्रतिपादन
श्रौतसूत्रयज्ञ से संबंधित विस्तृत विधि-विधानों की व्याख्या |
शुल्बसूत्रयज्ञ स्थल तथा अग्नि वेदी के निर्माण तथा माप से संबंधित नियम है इसमें भारतीय ज्यामिति का प्रारंभिक रूप दिखाई देता है |
धर्मसूत्रसामाजिक-धार्मिक कानून तथा आचार संहिता है |
ग्रह सूत्रमनुष्य के लौकिक एवं पारलौकिक कर्तव्य |

वैदिक काल में होने वाले सोलह संस्कार

अन्नप्राशन संस्कारइसमें  शिशु को छठे माह में अन्न खिलाया जाता है |
चूड़ाकर्म संस्कारशिशु के तीसरे से आठवें वर्ष के बीच कभी भी मुंडन कराया जाता था |
कर्णभेद संस्काररोगों से बचने हेतु आभूषण धारण करने के उद्देश्य से किया जाता था |
विद्यारंभ संस्कार5वे वर्ष में बच्चों को अक्षर ज्ञान कराया जाता था |
उपनयन संस्कारइस संस्कार के पश्चात बालक द्विज हो जाता था | इस संस्कार के बाद बच्चे को संयमी जीवन व्यतीत करना पड़ता था | बच्चा इसके बाद  शिक्षा ग्रहण करने के योग्य हो जाता था |
वेदारंभ संस्कारवेद अध्ययन करने के लिए किया जाने वाला संस्कार
केशांत संस्कार16 वर्ष हो जाने पर प्रथम बार बाल कटाना |
गर्भाधान संस्कारसंतान उत्पन्न करने हेतु पुरुष एवं स्त्री द्वारा की जाने वाली क्रिया |
पुंसवन संस्कारप्राप्ति के लिए मंत्त्रोच्चारण
सीमानतोनयन संस्कारगर्भवती स्त्री के गर्भ की रक्षा हेतु किए जाने वाला संस्कार |
जातकर्म संस्कारबच्चे के जन्म के पश्चात पिता अपने शिशु को ध्रत या मधु चटाता था बच्चे की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की जाती थी |
नामकरण संस्कारशिशु का नाम रखना |
निष्क्रमण संस्कारबच्चे के घर से पहली बार निकलने के अवसर पर किया जाता था |
समावर्तन संस्कारविद्याध्ययन समाप्त कर घर लौटने पर किया जाता था यह ब्रह्मचर्य आश्रम की समाप्ति का सूचक था |
विवाह संस्कारवर वधु के परिणय सूत्र में बंधने के समय किया जाने वाला संस्कार |
अंत्येष्टि संस्कारनिधन के बाद होने वाला संस्कार |

ऋग्वैदिक कालीन प्रमुख नदियां 

प्राचीन नाम

आधुनिक नाम

कुभाकाबुल
सुवस्तुस्वात
क्रूमुकुर्रम
गोमतीगोमल
वितस्ताझेलम
अस्किनीचेनाव
पुरूष्णीरावी
विपाशाव्यास
शतुद्रीसतलज
सदानीरागंडक
दृषद्वतीघग्धर
सुषोमासोहन
मरुदवृद्धामरूबर्मन

वैदिक कालीन देवता 

मरुतआंधी तूफान के देवता
पर्जन्यवर्षा के देवता
सरस्वतीनदी देवी (बाद में विद्या की देवी)
पूषनपशुओं के देवता (उत्तर वैदिक काल में शूद्रों के देवता)
अरण्यानीजंगल की देवी
यममृत्यु के देवता
मित्रशपथ एवं प्रतिज्ञा के देवता
आश्विनचिकित्सा के देवता
सूर्यजीवन देने वाला (भुवन चक्षु)
त्वष्क्षाधातुओं के देवता
आर्षविवाह और संधि के देवता
विवस्तानदेवताओं जनक
सोमवनस्पति के देवता

Quick Facts – वैदिक काल 

  1. जिस काल में ऋग्वेद की रचना हुई, उसे किस काल के नाम से जाना जाता है?— ऋग्वेदिक काल
  2. किस काल में ऋग्वेद के अतिरिक्त अन्य वेदों की रचना हुई उसे क्या कहते हैं?— वैदिक काल
  3. ऋग्वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था का आधार क्या था?— कार्य के आधार पर
  4. भारत में आर्यों ने आकर किस सभ्यता की नींव डाली थी?— वैदिक सभ्यता की
  5. भारत में आने वाले आर्य क्या कहलाते हैं?— इंडो आर्य
  6. आर्यों का मुख्य निवास स्थान कहां माना जाता है?— आल्पस पर्वत के पूर्वी क्षेत्र और यूरेशिया
  7. आर्य भारत में सबसे पहले कहाँ बसे थे?— सप्त सिन्धु प्रदेश में
  8. आर्य कब भारत आये?— 1500 ई. पूर्व के आस-पास
  9. आर्य अनार्यों को क्या कहते थे?— ‘दस्यु’ और ‘दास’
  10. आर्य के आहार क्या थे?— अन्न और मांस
  11. आरमिभक आर्यों का मुख्य पेशा क्या था?— पशुपालन और वमषि
  12. आर्यों के समय की मुख्य पैदावार क्या थी?— धान, गेहूँ, जौ
  13. आर्यों की भाषा क्या थी?— संस्कृत
  14. मूर्ति पूजा का आरम्भ कब से माना जाता है?— पूर्व आर्यकाल
  15. आर्यों के प्रमुख देवता कौन थे?— इन्द्र
  16. आर्य लोग युद्ध करते समय क्या बजाते थे?— दुन्दुभी
  17. आर्य किसकी पूजा करते थे?— प्रावमत शक्तियों की ( वर्षा के देवता-इन्द्र, वायु के देवता-मरूत, प्रकाश के देवता-सूर्य )
  18. आर्य दार्शनिक क्या कहलाते थे?— ऋषि
  19. आर्यों के समय किस पशु का सर्वाधिक महत्व था?— घोड़ा
  20. आर्य किस नदी को ज्यादा महत्व देते थे?— सरस्वती नदी
  21. भारत में आर्य लोग स्थायी रूप से सबसे पहले कहाँ आकर बसे?— पंजाब
  22. आर्यों के मनोरंजन के साधन कौन-कौन से थे?— रथदौड़, घुड़दौड़, आखेट, संगीत, चौपड़, जुआ आदि
  23. आर्यों ने किस धातु की खोज की ?— लोहा
  24. आर्यों के समय समाज में कितने वर्ण थे?— चार-ब्रह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शुद्र
  25. भारत में आर्य कहाँ से आये थे?— मध्य एशिया से
  26. आर्यों के प्राचीन आदरणीय ग्रंथ कौन सा हैं?— वेद
  27. आर्यों का सबसे प्रथम प्राचीन वेद कौन-सा है?— ऋग्वेद
  28. किस ग्रंथ का संकलन ऋग्वेद पर आधारित हैं?— सामवेद
  29. वेद कितने हैं?— चार-ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद तथा अथर्ववेद
  30. ऋग्वेद के सूक्तों की रचना किस प्रदेश में हुई थी?— पंजाब प्रदेश
  31. ऋग्वेद में कितने सूक्तों का संग्रह हैं?— 1017 सूक्तों का ( जिसमें 10 मंडल है )
  32. गायत्री मंत्र किस पुस्तक में मिलता है?— ऋग्वेद में
  33. ऋग्वेद में सम्पत्ति का प्रमुख रूप क्या था?— गौधन
  34. वेद से हमें कैसी जानकारी प्राप्त होती है?— ऋग्वेद से पूर्व वैदिक काल के सामाजिक, आर्थिक, एवं राजनीतिक जीवन पर प्रकाश पड़ता है। सामवेद गायन प्रधान है। यजुर्वेद में यज्ञ की विधियों और संस्कारों की चर्चा मिलती है तथा अथर्ववेद में तंत्र-मंत्र एवं जादू-टोना का विवरण मिलता है
  35. ऋग्वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था का आधार क्या था?— धन्धे के आधार पर
  36. आर्यों के समूह को क्या कहा जाता है?— विश
  37. ऋग्वैदिक आर्य कई ‘जनों’ में विभक्त थे, उनमें से सबसे प्रमुख कौन था?— पंचजन-अणु, द्रुष्यु, यदु, तुर्बस और पुरू
  38. चार वर्णों का उल्लेख सर्वप्रथम कहाँ मिलता है?— पुरुष सूक्त में
  39. समाज में कितने आश्रम थे?— चार-ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वनप्रस्थ, सन्यास
  40. समाज में कैसा विवाह प्रथा प्रचलित था?— जातीय, अंतर्जातीय तथा विधवा विवाह
  41. कौन-सी स्‍मृति प्राचीनतम है – मनुस्‍मृति
  42. ‘आदि काव्‍य’ की संज्ञा किसे दी जाती है – रामायण
  43. प्राचीनतम पुराण है – मत्‍स्‍य पुराण
  44. ऋग्‍वेद में सबसे पवित्र नदी किसे माना गया है – सरस्‍वती
  45. वैदिक समाज की आधारभूत इकाई थी – काल/कुटुम्‍ब
  46. ऋग्‍वैदिक युग की प्राचीनतम संस्‍था कौन-सी थी – विदथ
  47. ब्राम्‍हण ग्रंथो में सर्वाधिक प्राचीन कौन है – शतपथ ब्राम्‍हण
  48. ‘गोत्र’ व्‍यवस्‍था प्रचलन में कब आई – उत्‍तर-वैदिक काल
  49. ‘मनुस्‍मृति’ मुख्‍यतया सम्‍बन्धित है – समाज व्‍यवस्‍था से
  50. गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी – विश्‍वामित्र ने
  51. ‘अवेस्‍ता’ और ‘ऋग्‍वेद’ में समानता है। ‘अवेस्‍ता’ किस क्षेत्र से सम्‍बन्धित है – ईरान से
  52. ऋग्‍वेद में कितनी ऋचाएँ हैं – 1028
  53. किसका संकलन ऋग्‍वेद पर आधारित है – सामवेद
  54. किस वेद में जादुई माया और वशीकरण (magical charms and spells) का वर्णन है – अथर्ववेद
  55. ‘आर्य’ शब्‍द इंगित करता है – नृजाति समूह को
  56. प्राचीनतम विवाह संस्‍कार का वर्णन करने वाला ‘विवाह सूक्‍त’ किसमें पाया जाता है – ऋग्‍वेद में
  57. ऋग्‍वेद में ‘अघन्‍य’ (वध योग्‍य नहीं) शब्‍द का प्रयोग किसके लिए किया गया था – गाय
  58. ऋग्‍वेद में किन नदियों का उल्‍लेख अफगानिस्‍तान के साथ आर्यों के सम्‍बन्‍ध का सूचक है – कुभा, क्रमु
  59. आर्यों के आर्कटिक होम सिद्धान्‍त का पक्ष किसने लिया था – बी.जी.तिलक
  60. ‘अथर्व’ का अर्थ है – पवित्र जादू

सिंधु घाटी सभ्यता (FOR UPSSSC PET EXAM ) -1

 


सिंधु घाटी सभ्यता विश्व की प्राचीन नदी घाटी की सभ्यताओं में से एक प्रमुख सभ्यता है। ब्रिटिश पत्रिका नेचर में प्रकाशित शोध के अनुसार यह सभ्यता कम से कम 8000 वर्ष पुरानी है। इस सभ्यता को ‘हड़प्पा सभ्यता’ और ‘सिंधु-सरस्वती सभ्यता’ के नाम से भी जाना जाता है।

इसका सभ्यता का विकास सिंधु और घघ्घर/हकड़ा (प्राचीन सरस्वती) नदी के किनारे हुआ था। मोहनजोदड़ो, कालीबंगा, लोथल, धोलावीरा, राखीगढ़ी और हड़प्पा इसके प्रमुख केन्द्र थे। दिसम्बर 2014 में भिर्दाना को अबतक का खोजा गया सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे प्राचीन नगर माना गया है। ब्रिटिश काल में हुई खुदाइयों के आधार पर पुरातत्ववेत्ता और इतिहासकारों का अनुमान है कि यह अत्यंत विकसित सभ्यता थी और ये शहर अनेक बार बसे और उजड़े हैं।

सिंधु घाटी सभ्यता -

हड़प्पा - 

  • पंजाब (पाकिस्तान) के मौन्टगोमरी जिले में स्थित | है। हड़प्पा के टीले की सर्वप्रथम जानकारी चार्ल्स मैसन / मेसोन (Charles Mason) ने 1826 में दी। 1921 में दयाराम साहनी ने इसका सर्वेक्षण किया और 1923 से इसका नियमित उत्खनन आरम्भ हुआ।
  • 1926 में माधोस्वरूप वत्स ने तथा 1946 में मार्टीमर ह्वीलर ने व्यापक स्तर पर उत्खनन कराया। 
  • यहाँ से हमें निम्नलिखित तथ्य मिले हैं - छः अन्त्रागार (15.25 मी. x 6.09 मी.) जिनका सम्मिलित क्षेत्रफल मोहनजोदड़ो से प्राप्त विशाल अन्नागार 838.1025 वर्ग मी. के बराबर है, श्रमिक आवास, ईटों के वृत्ताकार चबूतरे जिनका उपयोग फसल को दाबने के लिए होता था, गेहूँ तथा जौ के दाने।

मोहनजोदड़ो -

  • सिंधी में इसका शाब्दिक अर्थ 'मृतकों का टीला' है। यह सिंध (पाकिस्तान) के लरकाना जिले में सिंधु तट पर स्थित हैं सर्वप्रथम इसकी खोज आर. डी. बनर्जी ने 1922 में की थी।
  • 1922-30 तक सर जान मार्शल के नेतृत्व में विभिन्न पुराविदों ने उत्खनन किया। प्राप्त साक्ष्यों से पता चलता है कि यह शहर सात बार उजड़कर बसा था।
  • यहाँ से प्राप्त अवशेषों में प्रमुख हैं - विशाल स्नानागार (Great Bath), विशाल अन्नागार (Great Granary), महाविद्यालय भवन (Collegiate Building), सभा भवन (Assembly Hall), कांसे की नृत्यरत नारी की मूर्ति (Bronze Statue of Dancing Girl), पुजारी (योगी) की मूर्ति (Priest), मुद्रा पर अंकित पशुपतिनाथ (शिव) (Seal inscribed Pashupatnath), अंतिम स्तर पर बिखरे हुए एवं कुएं में प्राप्त नरकंकाल, सड़क के मध्य कुम्हार का आंवा, गीली मिट्टी पर कपड़े का साक्ष्य

चन्हूदड़ो - 

  • मोहनजोदड़ो से 80 मील दक्षिण में स्थित इस स्थल की सर्वप्रथम खोज एन. जी. मजूमदार (N. G.Majumdar) ने 1931 में की थी।
  • 1935 में इसका उत्खनन मैके (Mackay) ने किया यहाँ सैंधव संस्कृति के अतिरिक्त प्राक-हड़प्पा संस्कृति (Pre-Harappan Culture), जिसे 'झूकर संस्कृति (Jhuker Culture) और 'झांगर संस्कृति (Jhanger Culture) कहते हैं, के भी अवशेष मिले हैं।
  • यहीं के निवासी मुख्यतः कुशल कारीगर थे। इसकी पुष्टि इस बात से हो जाती है कि यह मनके, सीप, अस्थि तथा मुद्रा (Sealmaking) बनाने का प्रमुख केन्द्र था।
  • यहाँ से प्राप्त अवशेषों में प्रमुख हैं- 1. अलंकृत हाथी, 2. खिलौना, 3. एक कुत्ते के बिल्ली का पीछा करते पद-चिन्ह ।
  • यहाँ किसी दुर्ग का अस्तित्व नहीं मिला है।

लोथल - 

  • अहमदाबाद जिले (गुजरात) के सरागवाला ग्राम में स्थित इस स्थल की सर्वप्रथम खोज डा. एस. आर. राव (S. R. Rao) ने 1954 में की थी।
  • सागर तट पर स्थित यह स्थल पश्चिमी-एशिया से व्यापार का प्रमुख बंदरगाह था।
  • यहाँ से प्राप्त अवशेषों में प्रमुख हैं- 1. बंदरगाह (Dockyard), 2. मनके बनाने का कारखाना (Beads factory), 3. धान (चावल) का साक्ष्य (Evidence of rice), 4. फारस की मोहर (Persian Seal), 5. घोड़े की लघु मृण्मूर्ति (Terracotta figurine of a Horse)|

कलीबंगा  -

  • राजस्थान के गंगानगर जिले में स्थित इस प्राक-हड़प्पा पुरास्थल की खोज सर्वप्रथम ए. घोष (A. Ghose) ने 1953 में की।
  • यहाँ से प्राप्त अवशेषों में प्रमुख हैं-1. हल के निशान (जुते हुए खेत) (ploughed field), 2. ईटों से निर्मित चबूतरे (Brick platform), 3. हवनकुण्ड (Fire Altar), 4. अन्नागार (Granary), 5. घरों के निर्माण में कच्ची ईंटों का प्रयोग

नोट : यहाँ दो सांस्कृतिक अवस्थाओं- हड़प्पा पूर्व और हड़प्पा कालीन के दर्शन होते हैं।

बनवाली  -

  • हरियाणा के हिस्सार जिले में स्थित इस पुरास्थल की खोज आर. एस. विष्ट (R.S. Bisht) ने 1973 में की।
  • यहाँ प्राक-हड़प्पा (PreHarappan) और हड़प्पा संस्कृति (Harappan Culture) दोनों के चिह्न दृष्टिगोचर होते हैं। 
  • मोहनजोदड़ो की ही, भॉति यह भी एक कुशल-नियोजित शहर था, यहाँ पकी ईंटों का प्रयोग किया गया था।
  • यहाँ से प्राप्त अवशेषों में प्रमुख हैं- 1. हल की आकृति (आकृति के रूप में), 2. जौ, तिल तथा सरसों का ढेर (Barley, Seasamum & Mustard), 3. सड़कों और जल-निकास के अवशेष (Remains of Streets and Drains) |

सत्कागेंडोर -

  • सैंधव सभ्यता की पश्चिमी सीमा निर्धारित करता यह पुरास्थल पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है। सर्वप्रथम इसकी खोज ए. स्टीन (A. Stain) ने 1927 में की।
  • वैवीलोन के साथ व्यापार में इस बंदरगाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • यहाँ से प्राप्त अवशेषों में प्रमुख हैं- 1. मानव अस्थराख से भरा बर्तन, 2. तांबे की कुल्हाड़ी (Axes of copper), 3. मिट्टी निर्मित चूड़ियां (Bangles of clay), 4. बर्तन (Pottery) |

आलमगीरपुर  -

  • उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित इस परास्थल की खोज 1958 में की गई। 
  • सैंधव सभ्यता का पूर्वी छोर निर्धारित करता यह स्थल हड़प्पा संस्कृति की अंतिम अवस्था (Lastphase) से संबंधित है। उल्लेखनीय है, यहाँ से अभी एक भी मुहर प्राप्त नहीं हुई |

सुरकोटदा  -

  • गुजरात के कच्छ जिले में स्थित इस स्थल की सर्वप्रथम खोज जगतपति जोशी (jagat pati Joshi) ने 1964 में की।
  • यह स्थल सैंधव संस्कृति के पतन काल को दृष्टिगत करता है।
  • यहाँ के अवशेषों में प्रमुख है - 1. घोड़े की अस्थियाँ (Bones of Horse), 2. एक विशेष प्रकार का कब्रगाह (Special Cenetary)|

रंगपुर - 

  • यह स्थल गुजरात के अहमदाबाद जिले में स्थित है। क्रमानुसार इसकी खोज 1931 में एम. एस. वत्स (M. S. Vatsa) तथा 1953 में एस. आर. राव (S.R. Rao) ने की।
  • यहाँ सैंधव संस्कृति के उत्तरावस्था के दर्शन होते हैं। उल्लेखनीय है कि यहाँ से प्राप्त अवशेषों में न कोई मुद्रा और न ही मातृदेवी की मूर्ति प्राप्त हुई हैं धान की भूसी का ढेर मिला है। 

अली मुराद -

  • पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में स्थित यह स्थल बैल की लघु मृण्मूर्तिकांसे की कुल्हाड़ी, इत्यादि के लिए जाना जाता है।

कोटदिजी  -

  • सिंध (पाकिस्तान) के खैरपुर स्थित इस स्थल की सर्वप्रथम खोज घुर्ये (Ghurey) ने 1935 में की। 1955 से एफ. ए. खान (F. A. Khan) ने इसकी नियमित खुदाई कराई।
  • यहाँ प्राक-हड़प्पा (Pre-Harappan Culture)संसकृति की अवस्था दृष्टिगोचर होती है जहाँ पत्थरी का इस्तेमाल होता है। सम्भवतः पाषाण युगीन सभ्यता का अत तथा हड़प्पा सभ्यता का विकास यहाँ हुआ।

सिंधु घाटी सभ्यता- ONE LINER

  • रेडियोकार्बन C14 जैसे नवीन विश्लेषण पद्धति के द्वारा सिन्धु सभ्यता की सर्वमान्य तिथि 2400 ईसा पूर्व से 1700 ईसा पूर्व मानी गयी है |
  • इसका विस्तार त्रिभुजाकार है |
  • सिन्धु सभ्यता को आद्य ऐतिहासिक (Protohistoric) अथवा कांस्य (Bronze) युग में रखा जा सकता है।
  • इस सभ्यता के मुख्य निवासी द्रविड़ एवं भूमध्य सागरीय थे । 
  • सर जान मार्शल (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के तत्कालीन महानिदेशक) ने 1924 ई. में सिन्धु घाटी सभ्यता नामक एक उन्नत नगरीय सभ्यता पाए जाने की विधिवत घोषणा की।
  • सिन्धु सभ्यता के सर्वाधिक पश्चिमी पुरास्थल दाश्क नदी के किनारे स्थित सुतकागेंडोर (बलूचिस्तान), पूर्वी पुरास्थल हिण्डन नदी के किनारे आलमगीरपुर (जिला मेरठ, उत्तर प्र.), उत्तरी पुरास्थल चिनाव नदी के तट पर अखनूर के निकट माँदा (जम्मू-कश्मीर) व दक्षिणी पुरास्थल गोदावरी नदी के तट पर दाइमाबाद (जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र)।
  • सिन्धु सभ्यता या सैंधव सभ्यता नगरीय सभ्यता थी ।
  • सैंधव सभ्यता से प्राप्त परिपक्व अवस्था वाले स्थलों में केवल को ही बड़े नगर की संज्ञा दी गयी है; ये हैं मोहनजोदड़ोहड़प्पागणवारीवाला,धौलावीराराखीगढ़ी एवं कालीबंगन 
  • स्वतंत्रता प्राप्ति पश्चात् हड़प्पा संस्कृति के सर्वाधिक स्थल गुजरात में खोजे गये हैं। 
नोट : सिन्धु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल मोहनजोदड़ो हैं, जबकि भारत में इसका सबसे बड़ा स्थल राखीगढ़ी (घग्घर नदी) है जो हरियाणा के जींद जिला में स्थित है। इसकी खोज 1969 ई. में सूरजभान ने की थी।
  • लोथल एवं सुतकोतदा–सिन्धु सभ्यता का बन्दरगाह था।
  • जुते हुए खेत और नक्काशीदार ईंटों के प्रयोग का साक्ष्य कालीबंगन से प्राप्त हुआ है।
  • मोहनजोदड़ो से प्राप्त स्नानागार संभवतः सैंधव सभ्यता की सबसे बड़ी इमारत है, जिसके मध्य स्थित स्नानकुंड 11.88 मीटर लम्बा, 7.01 मीटर चौड़ा एवं 2.43 मीटर गहरा है।
  • अग्निकुण्ड लोथल एवं कालीबंगन से प्राप्त हुए हैं।
  • मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक शील पर तीन मुख वाले देवता (पशुपति नाथ) की मूर्ति मिली है। उनके चारों ओर हाथी, गैंडा, चीता एवं भैंसा विराजमान हैं।
  • मोहनजोदड़ो से नर्तकी की एक कांस्य मूर्ति मिली है।
  • हड़प्पा की मोहरों पर सबसे अधिक एक शृंगी पशु का अंकन मिलता है। यहाँ से प्राप्त एक आयताकार मुहर में स्त्री के गर्भ से निकलता पौधा दिखाया गया है।
  • मनके बनाने के कारखाने लोथल एवं चन्हूदड़ो में मिले हैं।
  • सिन्धु सभ्यता की लिपि भावचित्रात्मक है। यह लिपि दायीं से बायीं ओर लिखी जाती थी। जब अभिलेख एक से अधिक पंक्तियों का होता था तो पहली पंक्ति दायीं से बायीं और दूसरी बायीं से दायीं ओर लिखी जाती थी।
नोट : लेखनकला की उचित प्रणाली विकसित करने वाली पहली सभा सुमेरिया की सभ्यता थी।
  • सिन्धु सभ्यता के लोगों ने नगरों तथा घरों के विन्यास के लिए ग्रीड पद्धति अपनाई।
  • घरों के दरवाजे और खिड़कियाँ सड़क की ओर न खुलकर पिछवाडे की ओर खुलते थे। केवल लोथल नगर के घरों के दरवाजे मुख्य सड़क की ओर खुलते थे।
  • सिन्धु सभ्यता में मुख्य फसल थी-गेहूँ और जौ ।
  • सैधव वासी मिठास के लिए शहद का प्रयोग करते थे।
  • मिट्टी से बने हल का साक्ष्य बनमाली से मिला है।
  • रंगपुर एवं लोथल से चावल के दाने मिले हैं, जिनसे धान की खेती होने का प्रमाण मिलता है। चावल के प्रथम साक्ष्य लोथल से ही प्राप्त हुए हैं। 
  • सुरकोतदाकालीबंगन एवं लोथल से सैंधवकालीन आयातित घोडे के अस्थिपंजर मिले है।
  • तौल की इकाई संभवतः 16 के अनुपात में थी।
  • सैंधव सभ्यता के लोग यातायात के लिए दो पहियों एवं चार पहियों वाली गोमेद सौराष्ट्र बैलगाड़ी या भैंसागाड़ी का उपयोग करते थे।
  • मेसोपोटामिया के अभिलेखों में वर्णित मेलूहा शब्द का अभिप्राय सिन्धु सभ्यता से ही है। 
  • संभवतः हड़प्पा संस्कृति का शासन वणिक वर्ग के हाथों में था।
  • पिग्गट ने हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो को एक विस्तृत साम्राज्य की जुड़वाँ राजधानी कहा है।
  • सिन्धु सभ्यता के लोग धरती को उर्वरता की देवी मानकर उसकी पूजा किया करते थे।
  • वृक्ष-पूजा एवं शिव-पूजा के प्रचलन के साक्ष्य भी सिन्धु सभ्यता से मिलते हैं।
  • स्वास्तिक चिह्न संभवतः हड़प्पा सभ्यता की देन है। इस चिह्न से सूर्योपासना का अनुमान लगाया जाता है। सिन्धु घाटी के नगरों में किसी भी मंदिर के अवशेष नहीं मिले हैं।
  • सिन्धु सभ्यता में मातृदेवी की उपासना सर्वाधिक प्रचलित थी।
  • पशुओं में कुबड़ वाला साँड़, इस सभ्यता के लोगों के लिए विशेष पूजनीय था।
  • स्त्री मृण्मूर्तियाँ (मिट्टी की मूर्तियाँ) अधिक मिलने से ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि सैंधव समाज मातृसत्तात्मक था।
  • सैंधववासी सूती एवं ऊनी वस्त्रों का प्रयोग करते थे। 
  • मनोरंजन के लिए सैंधववासी मछली पकड़ना, शिकार करना, पशु-पक्षियों को आपस में लड़ाना, चौपड़ और पासा खेलना आदि साधनों का प्रयोग करते थे।
  • सिन्धु सभ्यता के लोग काले रंग से डिजाइन किये हुए लाल मिट्टी के बर्तन बनाते थे।
  • सिन्धु घाटी के लोग तलवार से परिचित नहीं थे।
  • कालीबंगन एक मात्र हड़प्पाकालीन स्थल था, जिसका निचला शहर (सामान्य लोगों के रहने हेतु) भी किले से घिरा हुआ था। कालीबंगन का अर्थ है काली चूड़ियाँ ।यहाँ से पूर्व हड़प्पा स्तरों के खेत जोते जाने के और अग्निपूजा की प्रथा के प्रमाण मिले हैं।
  • पर्दा-प्रथा एवं वेश्यावृति सैंधव सभ्यता में प्रचलित थी।
  • शवों को जलाने एवं गाड़ने यानी दोनों प्रथाएँ प्रचलित थीं। हड़प्पा में शवों को दफनाने जबकि मोहनजोदड़ो में जलाने की प्रथा विद्यमान थी। लोथल एवं कालीबंगा में युग्म समाधियाँ मिली हैं।
  • सैंधव सभ्यता के विनाश का संभवतः सबसे प्रभावी कारण बाढ़ था। आग में पकी हुई मिट्टी को टेराकोटा कहा जाता है।
  • कालीबंगा के एक घर में नक्काशीदार ईंटों (Ornamental _bricks) का प्रयोग किया गया था।
  • विशाल स्नानागार (Great Bath) की खोज मार्शल (Sir John Marshal) ने की थी।
  • मिट्टी के बर्तन के एक टुकड़े पर सूती वस्त्र की छाप कालीबंगा से मिली है। 
  • मुहरों पर सूती वस्त्रों की छाप-लोथल से ।
  • मिट्टी के एक नाद पर बुने हुए वस्त्र के निशान आलमगीरपुर से।
  • पुरोहित की प्रस्तर मूर्ति अलंकारयुक्त शाल ओढ़े-मोहनजोदड़ो से।
  • मनके बनाने वाले कारीगरों की कार्यशालायें-लोथल तथा चान्हूदड़ो से। 
  • मुहरों पर पक्षियों के चित्र अंकित नहीं है। डोब (Dove) की आकृति वाले बर्तन मिले हैं, जिनसे यह अनुमान लगता है कि सम्भवतः यह पक्षी धार्मिक महतव का था।
  • प्राप्त साक्ष्यों से पता चलता है कि हड़प्पा में चार प्रजातियाँ पाई गई -1. प्रोटो-ऑस्ट्रोलायड (Proto-Austroloid) 2. भूमध्यसागरीय (Mediterranean) 3. मंगोलियन (Mongoloid) 4. अल्पाइन (Alpine) 
  • इनमें से प्रथम दो प्रजातियाँ ही प्रमुख थीं। 
  • धर्म सम्भवतः सार्वजनिक कम, व्यक्तिगत अधिक था। 
  • 'स्वास्तिक चिह्न संभवतः हड़प्पा सभ्यता की ही देन है। 
  • 'अग्नि कण्डलोथल और कालीबंगा से प्राप्त हुए हैं। 
  • कृषि हड़प्पा अर्थव्यवस्था का मूल आधार था। 
  • हड़प्पा मुहरों पर सबसे अधिक एक श्रृंगी पशं का अंकन मिलता है। 
  • द्वितीय विश्वयुद्ध के उपरांत उत्खनन का कार्य मार्टीमर व्हीलर के नेतृत्व में किया गया । 
  • सिंधु सभ्यता में नीले (Blue) रंग का साक्ष्य नहीं मिला हैं 'R-37' कब्रगाह हड़प्पा में मिला हैं 
  • कपास (Cotton) की सर्वप्रथम खेती सैंधव लोगों ने की थी अतः यूनानियों ने उसे सिन्डन (Sindon) नाम दिया था
  • बनवाली तथा कालीबंगा में दो सांस्कृतिक अवस्थाओं-हड़प्पा-पूर्व (Pre-Harappa) और हड़प्पा-कालीन (Harappan) के दर्शन होते है। 
  • हड़प्पा सभ्यता का परवर्ती काल (Later phase) रंगपुर तथा रोजदी (Rojdi) में परिलक्षित होता है। 
  • घोड़े (Horse) की जानकारी मोहनजोदड़ों, लोथल तथा सुरकोटदा से प्राप्त हुई है। 
  • हडप्पा सभ्यता कांस्य युगीन सभ्यता (Bronze Age Civilization) है। 
  • संभवतः 1800 ई. पू. में लोथल के लोगों ने चावल (Rice) का उपयोग किया |

सिंधु घाटी सभ्यता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण MCQ Gk -

1. हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता प्राप्त काल है ?
(a) 2800 ई०पू०-2000 ई०पू० 
(b) 2500 ई०पू०-1750 ई०पू०
(c) 3500 ई०पू०-1800 ई०पू० 
(d) निश्चित नहीं हो सका है 

2. सिंधु घाटी की सभ्यता निम्नलिखित में से किस सभ्यता के समकालीन नहीं थी? 
(a) मिस्र की सभ्यता
(b) मेसोपोटामिया की सभ्यता 
(c) चीन की सभ्यता
(d) ग्रीक की सभ्यता

3. सिंधु घाटी की सभ्यता कहाँ तक विस्तृत थी?
(a) पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर
 (b) राजस्थान, बिहार, बंगाल और उड़ीसा 
(c) पजाब, राजस्थान, गुजरात, उडीसा और बंगाल
(d) पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सिंध और बलुचिस्तान 

4. सिंधु घाटी की सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ मिले हैं?
(a) सुरकोटदा 
(b) वणावली 
c) माण्डा 
(d) कालीबंगा 

5. सिंधु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है ?  [SSC Mat. 1999, 2002] 
(a) राजस्थान में 
(b) गुजरात में 
(c) मध्य प्रदेश में 
(d) उत्तर प्रदेश में

6. निम्नलिखित में से किस पदार्थ का उपयोग हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से किया गया था ?   [SSC Mat. 2000, 2002] 
(a) सेलखड़ी 
(b) कांसा 
(c) ताँबा
(d)लोहा

7. हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी?  [SSC Mat. 2001]
(a) कांस्य युग 
(b) नवपाषाण युग
(c) पुरापाषाण युग
(d) लौह युग  

8. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?  [SSC Mat. 2001]
(a) व्यापार 
(b) पशुपालन 
(c) शिकार 
(d) कृषि
9. हड़प्पा सभ्यता के निवासी थे ? [SSC Mat. 2001]
(a) ग्रामीण  
(b) शहरी 
(c) यायावर / खानाबदोश
(d) जनजातीय  

10. सिंधु सभ्यता के घर किससे बनाए जाते थे ?   [SSC Mat. 2001; RRB गोरखपुर Tech. 2004] 
(a) ईंट से 
(b) बाँस से 
(c) पत्थर से 
(d) लकड़ी से

11. हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे ? [SSC Mat. 2001; RRB त्रिवेन्द्रम Tech. 2003] 
 (a) मुद्राएँ
(b) कांसे के औजार 
(c) कपास 
(d) जौ

12. निम्नलिखित विद्वानों में से हड़प्पा सभ्यता का सर्वप्रथम खोजकर्ता कौन था ? [SSC Mat. 1999]
(a) सर जॉन मार्शल
(b) आर० डी० बनर्जी 
(c) ए० कनिंघम
(d) दयाराम सहनी 

13. सिंधु सभ्यता का पत्तननगर (बंदरगाह) कौन-सा था? [SSC Mat. 1999] 
(a) कालीबंगन 
(b) लोथल रोपड़
(c) लोथल  
(d) मोहनजोदड़ो

14. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि सिंधु घाटी के लोग माप और तौल से परिचित थे। यह खोज कहाँ पर हुई?  [SSC Mat. 1999; CDS 19987] 
(a) कालीबंगन 
(b) हड़प्पा 
(c) चन्हुदड़ो 
(d) लोथल 

15. हड़प्पाकालीन समाज किन वर्गों में विभक्त था ?
(a) शिकारी, पुजारी, किसान और क्षत्रिय 
(b) विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक
(c) ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र
(d) राजा, पुरोहित, सैनिक और शूद्र 

16. सिंधु सभ्यता का सर्वाधिक उपयुक्त नाम क्या है ?
 (a) हड़प्पा सभ्यता 
(b) सिंधु सभ्यता 
(c) सिंधु घाटी सभ्यता
(d) इनमें से कोई नहीं 

17. निम्नलिखित में से कौन-सा/से लक्षण सिंधु सभ्यता के लोगों का सही चित्रण करता है/करते हैं ? [UPSC 2013] 
1. उनके विशाल महल और मंदिर होते थे। 
2. वे देवियों और देवताओं दोनों की पूजा करते थे। 
3. वे युद्ध में घोड़ों द्वारा खींचे जानेवाले रथों का प्रयोग करते थे। 

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही कथन/कथनों को चुनिये
a) केवल 2 
(b) केवल 1 और 2 
(c) 1, 2 और 3
(d) इनमें से कोई नहीं 

18. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष में हुई थी? [SSC Grad. 2004] 
(a) 1935 ई० 
(b) 1942 ई० 
(c) 1901 ई० 
(d) 1921 ई०

19. हड़प्पा सभ्यता के बारे में कौन-सी उक्ति सही है ? [SSC Grad. 1999] 
(a) उन्हें अश्वमेध का जानकारी थी 
(b) गाय उनके लिए पवित्र थी 
(c) उन्होंने पशुपति का सम्मान करना आरंभ किया
(d) उनकी संस्कृति सामान्यतः स्थिर नहीं थी 

20. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति...... थी?  [SSC Grad. 1999] 
(a) उचित समतावादी
(b) दास-श्रमिक आधारित 
(c) वर्ण आधारित
(d) जाति आधारित

21. 'सिंध का नखलिस्तान बाग' हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा गया ?
(a) हड़प्पा 
(b) मोहनजोदड़ो 
(c) कालीबंगा 
(d) लोथल 

22. हड़प्पा सभ्यता के सम्पूर्ण क्षेत्र का आकार किस प्रकार का था ?
(a) वर्गाकार 
(b) आयताकार 
(c) त्रिभुजाकार 
(d) गोलाकार 

23. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए 
सूची-I (स्थल)       सूची-II (नदी) 
A. हड़प्पा              1. रावी
B  मोहनजोदड़ो     2. सिंधु 
C. लोथल              3. भोगवा 
D. कालीबंगा         4. घग्घर
कूट    A  B  C  D
a]      1   2   3  4 
b]      2   1   4  3
c]      4   3   2  1
d]      1   2   4  3

24. हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत हल से जोते गये खेत का साक्ष्य कहाँ से मिला है ?
(a) रोपड़ 
(b) लोथल 
(c) कालीबंगा 
(d) बणावली 

25. सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से मिला है ?  [RRB मुंबई TC 2005]
(a) कालीबंगा 
(b) चन्हूदड़ो 
(c) मोहनजोदड़ो 
(d) बणावली

26. मोहनजोदड़ो कहाँ स्थित है ?  [RRB मुंबई/ भोपाल CC 2003]
(a) पंजाब 
(b) सिंध 
(c) गुजरात 
(d) उत्तर प्रदेश

27. सिंधु सभ्यता में वृहत् स्नानागार पाया गया है? [RRB कोलकाता ASM/GG 2005]
(a) मोहनजोदड़ो में 
(b) हड़प्पा में 
(c) लोथल में 
(d) कालीबंगा में

28. सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के समतुल्य चित्रांकन मिलता है? [RRB गोरखपुर ASM/GG 2005] 
(a) आद्य शिव
(b) आद्य ब्रह्मा 
(c) आद्य विष्णु 
(d) आद्य इन्द्र

29. निम्नलिखित में से कौन-सा हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में था? [RRB राँची Tech. 2005] 
(a) कालीबंगा 
(b) रोपड़ 
(c) बणावली 
(d) लोथल

30. मोहनजोदड़ो का स्थानीय नाम है? [RRB भोपाल/मुंबई Tech. 2004, SSC MP JEE 2014] 
(a) जीवितों का टीला (Mound of Living) 
(b) कंकालों का टीला (Mound of Skeletons) 
(c) दासों का टीला (Mound of Slaves) 
(d) मृतकों का टीला (Mound of Dead)

31. हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम है? 
(a) सिंधु सभ्यता
(b) लोथल सभ्यता
(c) सिन्धु घाटी की सभ्यता 
(d) मोहनजोदड़ो की सभ्यता 

32. सैंधव स्थलों के उत्खनन से प्राप्त मुहरों पर निम्नलिखित में से किस पशु का सर्वाधिक उत्कीर्णन हुआ है ?
(a) शेर 
(b) घोड़ा 
(c) बैल
(d) हाथी 

33. सिंधु घाटी सभ्यता जानी जाती है ?
(a) अपने नगर नियोजन के लिए 
(b) मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा के लिए
(c) अपने कृषि संबंधी कार्यों के लिए 
(d) अपने उद्योगों के लिए 

34. सिंधु सभ्यता का कौन-सा स्थान भारत में स्थित है ?
 (a) हड़प्पा
(b) मोहनजोदड़ो 
(c) लोथल
(d) इनमें से कोई नहीं 

35. भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर था? [SSC CPO SI 2003] 
(a) हड़प्पा 
(b) पंजाब 
(c) मोहनजोदड़ो 
(d) सिंध

36. भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं?
(a) हड़प्पा संस्कृति में
(b) पश्चिमी भारत की ताम्रपाषाण संस्कृति में 
(c) वैदिक संहिताओं में
(d) चाँदी के आहत मुद्राओं में 

37. सिंधु सभ्यता के बारे में कौन-सा कथन असत्य है ?
(a) नगरों में नालियों की सुदृढ़ व्यवस्था थी 
(b) व्यापार और वाणिज्य उन्नत दशा में था 
c) मातृदेवी की उपासना की जाती थी
(d) लोग लोहे से परिचित थे 

38. मांडा किस नदी के किनारे स्थित था?
(a) चेनाब 
(b) सतलज 
(c) रावी 
(d) सिंधु 

39. हड़प्पाकालीन स्थल रोपड़ / पंजाब किस नदी के किनारे स्थित था?
(a) चेनाब  
(b) सतलज
(c) सिंधु 
(d) रावी 

40. हड़प्पा में एक उन्नत जल प्रबंधन प्रणाली का पता चलता है? [46वीं BPSC 2004]
(a) धौलावीरा में
(b) लोथल में 
(c) कालीबंगन में
(d) आलमगीरपुर में

41. हड़प्पा के मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था ? [40वीं BPSC 1995] 
(a) लाल 
(b) नीला-हरा 
(c) पांडु 
(d) नीला

42. सिन्धु सभ्यता निम्नलिखित में से किस युग में पड़ता है ? [39वीं BPSC 1994] 
(a) ऐतिहासिक काल (Historical Period) 
(b) प्रागैतिहासिक काल (Pre-Historical Period) 
(c) उत्तर-प्रागैतिहासिक काल (Post-Historical Period) 
(d) आद्य-ऐतिहासिक काल (Proto-Historical Period) 

43. सिंधु घाटी सभ्यता की विकसित अवस्था में निम्नलिखित में से किस स्थल से घरों में कुँओं के अवशेष मिले हैं ? [UPPCS 2004] 
(a) हड़प्पा 
(b) कालीबंगा 
(c) लोथल 
(d) मोहनजोदड़ो

44. सिंधु घाटी सभ्यता को खोज निकालने में जिन दो भारतीय का नाम जुड़ा है, वे हैं- [UPSC 2003] 
(a) दयाराम साहनी एवं राखालदास बनर्जी 
(b) जान मार्शल एवं ईश्वरी प्रसाद 
(c) आशीर्वादीलाल श्रीवास्तव एवं रंगनाथ राव 
(d) माधोस्वरूप वत्स एवं वी० बी० राव

45. रंगपुर जहाँ हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी, है - [RAS/RTS 1999-2000] 
(a) पंजाब में 
(b) उत्तर प्रदेश में 
(c) सौराष्ट्र में
(d) राजस्थान में

46. हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे - [RAS/RTS 1998]
(a) लार्ड मैकाले
(b) सर जान मार्शल 
(c) लार्ड क्लाइव
(d) कर्नल टाड  

47. निम्न में से किस पशु की आकृति जो मुहर पर मिली है, जिससे ज्ञात होता है कि सिंधु घाटी एवं मेसोपोटामिया की सभ्यताओं के मध्य व्यापारिक संबंध थे ? [RAS/RTS 1994-95] 
(a) घोड़ा 
(b) गधा 
(c) बैल 
(d) हाथी

48. सिंधु घाटी के लोग विश्वास करते थे- [RAS/RTS 1993] 
(a) आत्मा और ब्रह्म में
(b) कर्मकाण्ड में 
(c) यज्ञ प्रणाली में
(d) मातृशक्ति में 

49. निम्नलिखित में कौन-सा सिंधु स्थल समुद्र तट पर स्थित नहीं था?
(a) सुरकोटदा 
(b) लोथल 
(c) बालाकोट 
(d) कोटदीजी 

50. निम्नलिखित में से कौन मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत मानी जाती है ? 
(a) विशाल स्नानागार
(b) विशाल अन्नागार धान्यकोठार 
(c) सभा भवन
(d) इनमें से कोई नहीं 

51. हड़प्पाकालीन लोगों ने नगरों में घरों के विन्यास के लिए कौन-सी पद्धति अपनायी थी? 
(a) कमल पुष्प की आकृति का 
(b) गोलाकार आकृति में 
(c) ग्रीड पद्धति में
(d) त्रिभुजाकार आकृति में 

52. निम्नलिखित पशुओं में से किस एक का हड़प्पा सभ्यता में पाई मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण / अंकन नहीं हुआ था?
(a) शेर
(b) हाथी 
(c) गैंडा 
(d) बाघ 

53. हड़प्पावासी किस धातु से परिचित नहीं थे? 
(a) सोना एवं चांदी
(b) तांबा एवं कांसा 
(c) टीन एवं सीसा
(d) लोहा

54. निम्नलिखित में से किस हड़प्पाकालीन स्थल से युगल शवाधान का साक्ष्य मिला है ?
(a) लोथल
(b) कालीबंगाा 
(c) बणावली 
(d) हड़प्पा 

55. कपास का उत्पादन सर्वप्रथम सिन्धु क्षेत्र में हुआ, जिसे ग्रीक या यूनान के लोग किस नाम से पुकारा? 
(a) सिन्डन (Sindon)
(b) CATCH (Cotton) 
(c) 'a' एवं 'b' दोनों
(d) हड़प्पा 

56. हड़प्पा के काल का ताँबे का रथ किस स्थान से प्राप्त हुआ है ? [CgPSC (P), 2013] 
(a) कुणाल 
(b) राखीगढ़ी
(c) दैमाबाद
(d) बणावली 
(e) रोपड़

57. हड़प्पावासी किन-किन धातुओं का आयात करते थे? 
उत्तर कूट में दें
कूट : 1. चाँदी 2. टिन 3. सोना
(a) 1, 2 एवं 3 
(b) 1 एवं 2 
(c) 1 एवं 3 
(d) 2 एवं 3 

58. हड़प्पावासी लाजवर्द (भवन निर्माण की सामग्री) का आयात कहाँ से करते थे?
(a) हिन्दूकुश क्षेत्र के बदख्शां से 
(b) ईरान से 
(c) दक्षिण भारत से
(d) बलूचिस्तान से 

59. अफगानिस्तान स्थित सिंधु सभ्यता से संबंधित स्थल हैं?
(a) मुंडीगाक
(b) सुर्तोगोई 
(c) (a) एवं (b) दोनों
(d) हड़प्पा 

60. कौन-कौन से नगर सिंधु सभ्यता के बंदरगाह नगर थे?
(a) लोथल एवं सुत्कागेंडर 
(b) अल्लाहदीनो एवं बालाकोट 
(c) कुनतासी
(d) इनमें से सभी

61. मोहनजोदड़ो से प्राप्त पशुपति शिव | आद्य शिव मुहर में किन-किन जानवरों का अंकन हुआ है?
(a) व्याघ्र एवं हाथी 
(b) गैंडा एवं भैंसा 
(c) हिरण 
(d) इनमें से सभी 

62. किस हड़प्पाकालीन स्थल से ‘नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति' प्राप्त हुई है ?
(a) मोहनजोदड़ो से
(b) कालीबंगा से 
(c) हड़प्पा से 
(d) वणावली से 

63. किस हड़प्पाकालीन स्थल से ‘पुजारी की प्रस्तर मूर्ति' प्राप्त हुई है ?
(a) हड़प्पा 
(b) मोहनजोदड़ो 
(c) लोथल 
(d) रंगपुर 

64. किस सिंधुकालीन स्थल से एक ईंट पर बिल्ली का पीछा करते हुए कुत्ते के पंजों के निशान मिले हैं ?
(a) हड़प्पा 
(b) मोहनजोदड़ो 
(c) चन्हुदड़ो 
(d) लोथल 

65. किस हड़प्पाकालीन स्थल से प्राप्त जार पर चोंच में मछली दबाए चिडिया एवंपेड़ के नीचे खड़ी लोमड़ी का चित्रांकन मिलता है, जो ‘पंचतंत्र' के लोमड़ी की कहानी के सादृश्य है?
(a) हड़प्पा 
(b) मोहनजोदडो 
(c) लोथल 
(d) रंगपुर 

66. स्वातंत्र्योत्तर भारत में सबसे अधिक संख्या में हड़प्पायुगीन स्थलों की खोज किस प्रांत में हुई है? 
(a) गुजरात
(b) राजस्थान 
(c) पंजाब और हरियाणा 
(d) उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश 

67. निम्नलिखित में से कौन-सी फसल हड़प्पाकालीन लोगों का मुख्य खाद्यान्न नहीं था?
(a) जौ 
(b) दालें 
(c) चावल 
(d) गेहूँ 

68. कथन (A) : हड़प्पा तथा मोहनजोदड़ो अब विलुप्त हो गए हैं। [UPPCS 2009]
कारण (R) : वे उत्खनन के दौरान प्रकट हुए थे। 
(a) A और R दोनों सही हैं तथा R,A का सही स्पष्टीकरण है। 
(b) A और R दोनों सही हैं किन्तु R,A का सही स्पष्टीकरण नहीं है। 
(c) A सही है किन्त R गलत है। 
(d) A गलत है किन्तु R सही है। 

69. हड़प्पाकालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है ? [CgPSC (Pre) 2012] 
(a) तांबा 
(b) स्वर्ण 
(c) चांदी  
(d) लोहा

70. किस पशु के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में प्राप्त नहीं हुए हैं ? [CgPSC (Pre) 2012]
(a) शेर
(b) घोड़ा 
(c) गाय 
(d) हाथी

6.01.2020

WHO ALL WORLD COVID19 REPORT'S



Summary

• A pneumonia of unknown cause detected in Wuhan, China was first reported to the WHO Country Office in China on 31 December 2019.

• WHO is working 24/7 to analyse data, provide advice, coordinate with partners, help countries prepare, increase supplies and manage expert networks.

• The outbreak was declared a Public Health Emergency of International Concern on 30 January 2020.

• On 11 February 2020, WHO announced a name for the new coronavirus disease: COVID-19.

10.20.2019

Advance Maths For UPSSSC SSC & RAILWAY EXAM




ADVANCE MATHS For  UPSSSCSSC RAILWAY AND OTHER EXAM.
HAND WRITTEN NOTES TOTAL PAGE 47

PRICE - RS 12 ONLY
After payment we will send PDF in your email inbox

FOR PURCHASE.   CLICK HERE

Kinemaster apk download free