8.27.2016

चाल समय दूरी

चाल

किसी गतिशिल वस्तु द्वारा इकाई समय में तय की गई दुरी को उस वस्तु की चाल कहते हैं।

चाल = दुरी/समय

दुरी = चाल* समय

समय = दुरी/चाल

जब दो वस्तु एक ही दिशा में या विपरित दिशा में एक ही सरल रेखा पर चल रही हो तो उसकी चालों के मध्य संबंध आपेक्षिक चाल कहलाता है।

चाल को मीटर/सैकण्ड से किमी/घंण्टा में बदलने के लिए 18/5 से गुणा करते है ओर किमी/घण्टा से मि./सैकण्ड में बदलने के लिए 5/18 से गुणा करते हैं।

किमी./घण्टा को मिटर /मिनट में बदलने के लिए 50/3 से गुणा करते हैं।

उदाहरण
एक बस 200 किमी की दुरी 4 घण्टे में तय करती है तो बस की गति या चाल होगी -

चाल = दुरी/समय = 200/4 = 50 किमी./घण्टा

अगर इसे मिटर/सेकण्ड में बदलना हो तो

50*5/18 = 250/18 =13.89 मिटर/सेकण्ड

उदाहरण
एक कार 40 किमी./घण्टा की चाल से 4 घण्टे में कितनी दुरी तय करेगी -

दुरी = चाल * समय

=40*4=160 किमी.

उदाहरण
एक ड्राइवर हनुमानगढ़ से जयपुर के लिए रवाना होता है उसकी चाल 40 किमी./घण्टा है। तथा हनुमानगढ़ से जयपुर 400 किमी. है उसे कितना समय लगेगा जयपुर पहुंचने में यदि वापिस आते वक्त उसकी चाल 80 किमी. प्रति घण्टा है तो आने में कितना समय लगेगा और उसकी औसत चाल क्या होगी -

समय = दुरी/चाल

जयपुर पहुंचने में लगा समय = 400/40 = 10 घण्टे

आने में लगा समय = 400/80 = 5 घण्टे

औसत चाल = (2* प्रथम चाल *द्वितिय चाल)/(प्रथम चाल + द्वितिय चाल) नोट - यदि तय कि गई दुरी समान हो तो

(2*40*80)/(40+80) = 6400/120 =53.3 किमी./घण्टा

उदाहरण
एक बस 20 किमी. की दुरी 60 किमी./घण्टा की चाल से तय करती है। फिर रास्ते में अवरोध के चलते वह अगले 30 किमी. 20 किमी./घण्टा की चाल से तय करती है। आगे गणत्वय तक पहुंचने से पहले वह 40 किमी. की दुरी 80 किमी./घण्टा की चाल से तय करती है उसकी औसत चाल होगी -

औसत चाल = (पहली दुरी+दुसरी दुरी+तीसरी दुरी)/[(पहली दुरी/चाल) +(दुसरी दुरी/चाल) + (तीसरी दुरी/चाल)]

(20+30+40)/[(20/60)+(30/20)+(40/80)] = 90/(47/24) =45.95 किमी./घण्टा

सापेक्ष चाल
उदाहरण
एक चोर के 500 मी. भाग जाने पर एक सिपाही उसका पीछा करता है। चोर कि चाल 150 मी./मीनट हैं। तथा सिपाही की चाल 200 मी./मिनट है तो बताइये सिपाही चोर को कितने समय व कितनी दुरी पर पकड़ लेगा -

दोनों एक ही दिशा में है अतः सापेक्ष चाल = 200-150 = 50 मी./मिनट

दोनों के बीच दुरी = 500 मी.

समय = दुरी/चाल = 500/50 =10मिनट

दुरी = चाल *समय = 200*10 = 2000 मी.

नोट - जब कोई व्यक्ति या गतिशिल वस्तु विपरित दिशा में चलते हैं तो उनकी सापेक्ष चाल चालों का योग होता है।

उदाहरण
दो कारें एक ही स्थान से विपरित दिशाओं में 20 किमी./घण्टा व 30 किमी./घण्टा की चाल से दोड़ीं 5 घण्टे बाद उनके बीच की दुरी होगी -

सापेक्ष चाल = 20+30 = 50 किमी./घण्टा

दुरी = चाल* समय

दुरी 50*5=250 किमी.

रेलगाड़ी -
उदाहरण
एक 150 मी. लम्बी रेलगाड़ी 72 किमी./घण्टा की चाल से एक खम्भे को कितने समय में पार कर लेगी -

जब एक रेलगाड़ी खम्भे को पार करती है तो उसे अपनी लम्बाई के बराबर दुरी तय करनी होती हैं अतः दुरी = 150 मी.

चाल = 72 किमी./घण्टा या 72*5/18 = 20 मी./सेकण्ड

समय = दुरी/चाल = 150/20 = 7.5 सेकण्ड में

उदाहरण
एक 200 मी. लम्बी रेलगाड़ी 100 मी. लम्बे प्लेटफार्म को 54 कि.मी./घण्टे की चाल से कितने समय में पार कर लेगी -

गाड़ी को कुल दुरी तय करनी है गाड़ी की लम्बाई+प्लेटफार्म की लम्बाई = 200+100 = 300 मी.

चाल = 54 किमी./घण्टा या 54*5/18 = 15 मी./सेकण्ड

समय = दुरी/चाल = 300/15 = 20 सेकण्ड

उदाहरण
एक रेलगाड़ी 108 किमी./घण्टा की चाल से 200 मी. लम्बे प्लेटफार्म को 30 सैकण्ड में पार कर लेती है तो गाड़ी की लम्बाई होगी -

चाल = 108 किमी./घण्टा या 108 5/18 = 30 मी./सैकण्ड

गाड़ी की लम्बाई = तय की गई दुरी-प्लेटफार्म की लंम्बाई

तय की गई दुरी = 30*30 = 900 मी.

अतः गाड़ी की लम्बाई = 900-200 मी. = 700 मी.

उदाहरण
एक बस अपने निर्धारित समय से 2 घन्टे देरी से रवाना हुई तथा 840 कि.मी. की दुरी पर स्थित गंतव्य स्थान पर ठीक समय पर पहुंचने हेतु अपनी वास्तविक चाल में 10 कि.मी./घण्टा की वृद्धि कर दी उसकी वास्तविक चाल कितनी है -

माना बस की वास्तविक चाल = x किमी./घण्टा

समय = दुरी/चाल

840/x - 840/(x+10) = 2

= 840*[x+10-x]= 2x(x+10)

x2+10x-4200=0

(x+70)(x-60) =0

x=60

60 किमी./घण्टा

काम समय

1. किसी काम को करने वाले आदमी तथा उस काम को पूरा करने में लगे समय में व्युत्क्रमानुपाती सम्बन्ध होता है।

2. यदि कोई व्यक्ति n दिनों में कोई काम समाप्त करता है, तो 1 दिन में 1/n काम समाप्त होगा।
जैसे : A 10 दिनों में एक काम करता है , तो 1 दिन उसके द्वारा 1/10 काम सम्पन्न होगा।

3. यदि 1 दिन में 1/n काम सम्पन्न होता हो, तो पूरे काम को समाप्त करने में लगा समय n होगा।
जैसे :- यदि 1 दिन में 1/12 काम किया जाता हो तो पूरे काम को करने में लगा कुल समय = 12

4. (a) यदि A और B की कार्य क्षमता का अनुपात  m:n हो और A एक काम p दिनों में समाप्त करें, तो B द्वारा अकेले उस काम को करने में लिया गया समय
                                                    =  m/n*p

    (b) लेकिन यदि B उस काम को p दिनों में पूरा करें, तो A द्वारा उस  काम को पूरा करने में लिया गया समय
                                                 
                                                  = n/m*p

5. A और  B की कार्य क्षमताओं में  m:n  का अनुपात है और दोनों मिलकर काम को p दिनों में समाप्त करता है। A द्वारा अकेले उस काम को पूरा करने में लिया गया समय
                                     =   p(m+n)/m

तथा B द्वारा अकेले उस काम को पूरा करने में लिया गया समय

                                   =   p(m+n)/n

6. A तथा B की कार्य क्षमता का अनुपात  m:n  है। यदि A किसी काम को करने में B से  P दिन कम / अधिक समय ले, तो A द्वारा अकेले काम को करने में लगा समय

                                 =    n / m तथा n में अन्तर * P

    तथा B द्वारा अकेले उस काम को पूरा करने में लगा समय

                                  = m / m तथा n में अंतर * P

7. यदि A किसी काम को X दिनों में तथा B उसे  Y दिनों में पूरा करें, वे दोनों साथ कार्य करे किन्तु कार्य समाप्त होने से T दिनों के पहले A कार्य छोड़कर चला जाए  तो शेष कार्य करने में B के द्वारा लगा समय

                                   = Y ( X+ T ) / X + Y

 Note : - यहाँ  X = जो काम छोड़कर जाता है।

मौर्येत्तर काल

● अंतिम मौर्य सम्राट की हत्या किसने की— पुष्यमित्र ने
● शुंग वंश की स्थापना किसने की— पुष्यमित्र ने
● कण्व/काण्व वंश का संस्थापक कौन था— वासुदेव
● सातवाहन/आंध्र सातवाहन वंश की स्थापना किसने की— सिमुक ने
● किसके अधीन सातवाहनों ने अधिकारियों के रूप में कार्य किया था— मौर्यों के अधीन
● कौन-सा कुषाण शासक था जिसने बौध धर्म अपना लिया था— कनिष्क
● कुषाण काल के दौरान मूर्तिकाल की गंधार शैली किन शैलियों का मिश्रण थी— इंडो-ग्रीक (भारतीय-यूनानी) शैली
● कनिष्क की राजधानी कहाँ थी— पुरुषपुर व मथुरा
● पुरुषपुर का दूसरा नाम क्या है— पेशावर
● चरक किसके राजवैद्य थे— कनिष्क
● तक्षशिला किस शैली की कला के लिए प्रसिद्ध है— गंधार कला के लिए
● भारत में सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएं किसने चलवाईं— इंडो-ग्रीक (बैक्ट्रियन ग्रीक)
● किस संग्रहायल में कुषाणकालीन मूर्तियाँ सबसे अधिक हैं— मथुरा संग्रहालय
● किस वंश के शासकों ने सोने के सबसे अधिक सिक्के जारी किए— कुषाण वंश के शासकों ने
● सातवाहनों के समय किस धातु की मुद्रा सर्वाधिक थी— सीसा
● नागार्जुन, अश्वघोष व वसुमित्र किसके समकालीन थे— कनिष्क के
● 78 ई. का शक संवत् किसने चलाया— कनिष्क ने
● तक्षशिला वर्तमान में कहाँ स्थित है— पाकिस्तान में

● ‘गार्गी संहिता’ क्या है— ज्योतिष ग्रंथ
● ‘गार्गी संहिता’ की रचना किसने की— कात्यायन ने
● कुषाण वंश की स्थापना किसने की— कुजुला कडफिसेस
● कनिष्क को शासन कब प्राप्त हुआ— 78 ई.
● कनिष्क के कुल का अंतिम शासक कौन था— वासुदेव
● ‘कामसूत्र’ की रचना किसने की— वात्सयायन ने
● पक्की ईंटों का शुभारंभ किसके काल में हुआ— कनिष्क के काल में
● किस प्रसिद्ध ग्रंथ को बौद्ध धर्म का विश्वकोष कहते हैं— महाविभाषाशास्त्र
● कुषाण के काल में सबसे अधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ— वास्तुकला
● सातवाहनों ने अपना शासन कहाँ शुरू किया— महाराष्ट्र में
● सातवाहनों की राजधानी कहाँ थी— पैठन
● किस सातवाहन सम्राट ने ‘गाथासप्तशई’ नामक महत्वपूर्ण कृति की रचना की— हाल ने
● मौर्यों के बाद दक्षिण भारत में सबसे प्रभावशाली राज्य किसका था— सातवाहन
● बुद्ध की खड़ी प्रतिमा किसके काल में बनवाई गई— कुषाण के काल में
● शुंग वंश के बाद किस वंश ने भारत पर राज्य किया— कण्व वंश ने
● किस चीनी जनरल ने कनिष्क को हराया था— पेगचाऔ ने
● कनिष्क बौद्ध धर्म की किस शाखा का अनुयायी था— महायान
● प्राचीन भारत के महान व्याकरण विद्वान पतंजलि किसके समकालीन थे— पुष्यमित्र के
● भारत में किसके द्वारा पहली बार सैनिक शासन व्यवहार में लाया गया— इंडो-ग्रीक द्वारा
● ईसा पूर्व दूसरी सदी के आरंभ में उत्तरी अफगानिस्तान में किसका शासन था— बैक्ट्रिया
● प्राचीन भारत में किसने नियमित रूप से सोने के सिक्के चलाए— कुषाण ने
● सातवाहनों का समाज कैसा था— मातृ सत्तात्मक
● कनिष्क किस जाति से संबंधित था— चीन की यूंची जनजाति से
● भारत का आइंस्टीन किसे कहा जाता है— नागार्जुन को
● पुष्यमित्र किस धर्म का समर्थक था— ब्राह्मण धर्म का
● बेसनगर में स्थित गरुण स्तंभ का निर्माण किसने कराया— हेलियोडोर ने
● खारवेल किस वंश का शासन था— चेदि वंश का
● किस पुराण में 19 सातवाहन शासकों के शासन की चर्चा है— वायु पुराण में

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन

● त्रिपुरी अधिवेशन संकट की समाप्ति के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष किसे चुना गया— डॉ. राजेंद्र प्रसाद
● महात्मा गाँधी की मृत्यु पर किसने कहा था कि ‘हमारे जीवन से प्रकाश चला गया’— जवाहर लाल नेहरू ने
● किसने सुझाव दिया था कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाए— महात्मा गाँधी ने
● ‘फीनीक्स फार्म’ की स्थापना किसने की— महात्मा गाँधी ने
● मुस्लिम लीग ने ‘मुक्ति दिवस’ कब मनाया था— 22 दिसंबर, 1939 ई.
● भारतीय मुसलमानों के लिए पृथक राज्य हेतु ‘पाकिस्तान’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था— चौधरी रहमत अली
● 1946 ई. में बनी अंतरिम सरकार में राजेंद्र प्रसाद के पास कौन-सा विभाग था— खाद्य एवं कृषि
● 1939 ई. में कांग्रेस छोड़ने के बाद सुभाषचंद्र बोस ने किस दल की स्थापना की— फॉरवर्ड ब्लॉक
● 1946 ई. में गठित अंतरिम सरकार की कैबिनेट की अध्यक्षता किसने की थी— जवाहरलाल नेहरू ने
● किसने प्रसि चटगाँव शास्त्रगार पर हमले को आयोजित किया था— सूर्यसेन ने
● जयप्रकाश नारायण किस पार्टी से जुड़े थे— सोशलिस्ट पार्टी
● 4 अप्रैल, 1919 ई. को दिल्ली की जामा मस्जिद के प्रवचन में हिन्दू-मुस्लिम एकता के भाषण किसने दिए— स्वामी श्रानंद ने
● विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की— रवींद्र नाथ टैगोर ने
● लॉर्ड माउंटबेटन योजना का शुभारंभ कब हुआ— 1947 ई.
● सुखदेव, भगत सिंह व राजगुरू को फाँसी कब दी गई— 23 मार्च, 1931 ई.
● नौसेनिक विद्रोह कब हुआ— 1946 ई.
● महात्मा गाँधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना कब की— 1916 ई.
● ‘सीधी कार्रवाई दिवस’ कब मनाया गया— 16 अगस्त, 1946 ई.
● ‘हरिजन सवेक संघ’ के अध्यक्ष कौन थे— घनश्याम दास बिड़ला
● पूना समझौता किस वर्ग से संबंधित था— दलित वर्ग से
● हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन पार्टी की स्थापना कब हुई— 1928 में
● ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन कब प्रारंभ हुआ— 9 अगस्त, 1942
● हंटर आयोग की नियुक्ति किस कांड के बाद की गई— जलियांवाला बाग कांड के बाद
● ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा किसने दिया— भगति सिंह ने
● भारत एवं पाकिस्तान के बीच सीमांकन किसने किया— सर सीरिल रेडक्लिफ ने
● अर्द्धनग्न फकीर’ महात्मा गाँधी को किसने कहा था— चर्चिल ने
● खिलाफत आंदोलन किसने चलाया— शौकत अली व मुहम्मद अली ने
● पाकिस्तान की माँग 1940 ई. को किस अधिवेशन में की गई— लाहौर अधिवेशन
● गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट कब पारित हुआ— 1935 में
● ‘कैबिनेट मिशन योजना’ कब बनी— 1946
● दांडी मार्च कब आरंभ हुआ— 12 मार्च, 1930
● ‘चौरी-चौरा कांड’ किस स्थान पर हुआ— गोरखपुर

सार्टकट ट्रिक

1] गुलाम वंशीय शासक : 1206- 1290 ई॰
Trick - करो ना आराम इतना रूई
की रजाई में,
बाहर का आलम नादे गया कब
क्यों सुनायी में ।
करो ना - कुतुबुद्दिन ऐवक (1206-
1210 ई॰ )
आराम - आरामशाह (1210- 1211ई॰ )
इतना - इल्तुतमिश (1211- 1236ई॰ )
रूई - रुकुनुद्दिन फिरोजशाह
(1236ई॰ )
रजाई - रज़िया सुल्ताना (1236-
1240ई॰ )
बाहर - बहरामशाह (1240- 1242ई॰ )
आलम - अलाउद्दीन मसूदशाह (1242-
1246ई॰ )
नादे - नासिरुद्दिन महमूद (1246-
1265ई॰ )
गया - ग्यासुद्दिन बलबन (1265-
1287ई॰ )
कब - कैकूबाद (1287- 1290ई॰ )
क्यों - क्यूमर्स (1290ई॰ )

2] भारत की कुछ झीलों को याद करने का तरीका जिन झीलों के नाम के अन्त में (ताल) आता है
जेसे -
1. सातताल झील
2. नेनीताल
3. राकसताल
4. मालताल
5. देवताल
6. खुरपाताल

वे सभी झीले उत्तराखंड की होगी ओर जिनके पीछे (नाग ) होगा
जेसे-
1. शेषनाग
2. अनंतनाग
3. बेरीनाग

वे सभी झीले जम्मू कश्मीर की होगी ओर जिन झीलों का नाम शाही (royal)  होता है वह सब राजस्थान की है।
जेसे-
1. राजसमंद
2. जयसमंद

3] GK TRICK

"8°चैनल मामी और 9°चैनल लामी को अलग करता है"मामी- मालदीव एवं मिनिकायलामी- लक्षद्वीप एवं मिनिकाय

कर्क रेखा मध्यप्रदेश के14जिलों से होकर गुजरती है ।इन 14जिलों में से एकजिला शाजापुर था लेकिनशाजापुर से आगर जिला अलगहो जाने के कारण अब शाजापुरकी जगह आगर जिले से गुजरती है। वो 14जिले पश्चिम से पूर्वकी ओर बढ़ते क्रम मेंनिम्नानुसार हैं:-
TRICK :- "रउआरासी भवरा सा, दम जबकटनी उमरा शा"
(1) र- रतलाम
(2) उ- उज्जैन
(3) आ- आगर (पहले शाजापुर था)
(4) रा- राजगढ़
(5) सी- सींहोर
(6) भ- भोपाल
(7) व- विदिशा
(8) रा- रायसेन
(9) सा-सागर
(10) दम- दमोह
(11) जब- जबलपुर
(12) कटनी- कटनी
(13) उमरा- उमरिया
(14) शा- शहडोल

शार्क देशों के नाम -
trick-"अब भारत भूमि नेपाल"
अ -अफगानिस्तान
ब -बांग्लादेशभारत
भू -भूटानमि -मालदीव
ने -नेपालपा -पाकिस्तान
ल -लंका

4] भारतीय संविधान मे किन देशो से क्या लीया गया है !

TRICK:-
एक बार कुछ देश के लोग बैठकर आपस मे बाते
कर रहे थे और भारत के "भीम राव अम्बेदकर "
चुप चाप सुन रहे थे। बाते कुछ इस प्रकार
हो रही थी

ब्रिटेन :- पुरे देश पे मेरा कब्जा था इस लिये
`संसद का निर्माण अकेले करेँगे
(संसदिये , बिधी निर्माण , एकल)

अमेरीका :- नही, मेरे पास संयुक्त राष्ट्र संघ
है। इसलीये लोगो को न्याय और
स्वतंत्रता दिलाना मेरा अधीकार है
(न्यायीक , स्वतंत्रता का अधीकार और मौलीक
अधीकार)

जर्मनी :- तुमलोग बहुत हमे विश्व युद्ध हराये
है इसलीये अब मै आपातकाल घोषित करुंगा
(आपातकाल)

फ्रांस :- मै तो पहले से हि गंतन्त्रता बाला देश
हु ये जानते हि हो सब
(गंतत्रतात्मक शासन)

कनाडा-: तुम लोग को जो करनी हो करो। मै ऐक
शक्तीशाली देश हु शक्ति के बटबाँरा कर
अपनी सुरक्षा कर लुंगा
(राज्यो मे शक्ती का विभाजन)

आयरलैँड :- अरे यार। तुम लोग कि निती निर्देस
हमे कुछ समझ नही आ रही
(निती निर्देशक तत्व)

ऑस्ट्रेलिया :- मै विश्व कप क्रिकेट मे हमेस
सुची नं 1 पर रहता हु।
(समवर्ती सुची)

दक्षिण अफ्रिका :- पर मै ईतना अच्छा खेलने के
बात भी आजतक सेमी फायनल तक भी नही पहचे
सायद अपने खेल मे कुछ संसोधन करना पङेगा
(संवीधान संसोधन कि प्रक्रिया)

रुस : भारत मेरा दोस्त है और उसकि मदद
करना हमारा मुल कर्तव्य है
(मुल कर्तव्य)


5] समाधी स्थल-
'इन्द्र' की 'शक्ति' से
 'राजीव' हुए हैं 'वीर',
और 'विजय' पाने के लिये 'बहादुर' धरें हैं धीर।
तब  छूकर 'चरण'  'किसान' के बोले
'मोरा' 'अभय' कहाँ पर है,
'महात्मा' ने तब 'राज' खोला,
कि जीवन में 'समता' धरो,
'जवाहर' 'शांतिघाट' पर हैं|
.
शक्ति स्थल- ईन्दरा गाँधी
समता स्थल-जग जीवन राम
वीर भूमि -राजीव गाँधी
विजय घाट- लाल बहादुर
राज घाट -महात्मा गाँधी
शांति वन -जवाहर लाल नेहरू
अभय घाट -मोरारजी देसाई
किसान घाट -चौधरी चरण सिंह

6] बंगलादेश की सीमा से लगने वाले भारत के राज्य-
Trick-[ AM-PM-T]
A- आसाम
M- मिजोरम
P- प॰ बंगाल
M- मेघालय
T- त्रिपुरा

7] कौन कौन देश कि मुद्रा रुप्या है
TRICKS :- मामा श्री ने भाई से पाकिस्तान (मांगा)
मा :- मालदिप
मा :- माँरीसस
श्री :- श्री लंका
ने :- नेपाल
भा :- भारत
ई :- इण्डोनेशीया
से :- सेसेल्स
पाकिस्तान :- पाकिस्तान

8] महापुरुषो के समाधि स्थल-
TRICK-इन्द्र की शक्ति, जग मे समता !
वीर है राजीव, लाल विजय !
बापू करे राज ,चाचा रहे शांत !
मेरी अभय, चौधरी किसान ॥
शक्ति स्थल- ईन्दरा गाँधी
समता स्थल-जग जीवन राम
वीर भूमि -राजीव गाँधी
विजय घाट- लाल बहादुर
राज घाट -महात्मा गाँधी
शांति वन -जवाहर लाल नेहरू
अभय घाट -मोरारजी देसाई
किसान घाट -चौधरी चरण सिंह

9] मतस्य संघ का निर्माण कि (राजस्थान)
G.K. ट्रिक=ABCD
A=अलवर,
B=भरतपुर,
C=करोली,
D=धोलपुर,,

10] प्रम

विश्व की प्रमुख नदियां

● जल के आयतन के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है— अमेजन नदी
● यूरोप महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है— वोल्गा नदी
● वोल्गा नदी कहाँ गिरती है— कैस्पियन सागर में
● कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है— वोल्गा नदी
● किस सभ्यता को ‘नील नदी का वरदान’ कहा जाता है— मिस्त्र की सभ्यता को
● यूरोप की कौन-सी नदी ‘कोयला नदी’ के नाम से जानी जाती है— राइन नदी
● कौन-सी नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है— कांगो नदी
● किस नदी का उद्गम स्थल भूमध्य रेखा के निकट से होता है— नील नदी
● विश्व की सबसे अधिक विश्वासघाती नदी किसे कहा जाता है— ह्वांग हो नदी को
● कौन-सी नदी मकर रेखा को दो बार काटती है— लिम्पोपो
● किस नदी को ‘यूरोपीय व्यापार की जीवन रेखा’ कहा जाता है— राइन नदी
● बंग्लादेश में किस नदी को पद्मा के नाम से जाना जाता है— गंगा नदी
● किस नदी को ‘तेल नदी’ कहा जाता है— नाइजर को
● रूस की सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन-सी है— वोल्गा
● लाल नदी किस देश से होकर बहती है— वियतनाम से
● मरे-डार्लिग नदी कहाँ बहती है— ऑस्ट्रेलिया में
● किस नदी को ‘चीन का शोक’ कहा जाता है— ह्वांग हो नदी
● विश्व की सबसे चैड़ी नदी कौन-सी है— अमेजन
● विश्व की सबसे लंबी नदी कौन-सी है— इराक
● दक्षिणी अमेरिका की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है— अमेजन नदी
● पराना तथा पराग्वे नदियों को संगम के बाद किस नाम से जाना जाता है— लाप्लाटा नदी
● कौन-सी यूरोपीय नदी ब्लैक फोरेस्ट से निकलकर काला सागर में गिरती है— डेन्यूब नदी
● जो नदी सागर तक नहीं पहुँचती और रास्ते में ही लुप्त हो जाती है उसे क्या कहते हैं— अंतः स्थलीज नदी
● अमेजन नदी का उद्गम स्थल क्या है— एंडीज पर्वत
● लीना नदी किस सागर में जाकर गिरती है— लाप्टेव सागर
● मैकेंजी नदी कहाँ से निकलती है— ग्रेट स्लेव झील से
● मरे-डार्लिंग नदी किस सागर में गिरती है— दक्षिण महासागर
● ओबे नदी का उद्गम स्थल कौन-सा है— अल्टाई पर्वत
● नाइजर नदी किस खाड़ी में जाकर मिल जाती है— गिनी की खाड़ी में 

भारतीय नदियां

● भारत की पवित्र नदी कौन-सी है— गंगा
● गंगा को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है— पद्मा
● गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है— मेघना
● भारत की कौन-सी नदी सुंदरवन डेल्टा बनाती है— गंगा व ब्रह्मपुत्र
● सांगपो नदी किस राज्य से होकर भारत में प्रवेश करती है— अरुणाचल प्रदेश
● तवा किसकी सहायक नदी है— नर्मदा
● किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है— कोसी
● कौन-सी नदी ‘बगाल का शोक’ कही जाती है— दामोदर नदी
● कौन-सी नदी भ्रंश दोणी से होकर बहती है— नर्मदा
● हाल ही में केंद्र सरकार ने किस नदी को राष्ट्रीय दर्जा देने की घोषणा की है— गंगा
● प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है— गोदावरी
● भारत में बहने के अनुसार भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है— गंगा
● कावेरी नदी कहाँ गिरती है— बंगाल की खाड़ी में
● पंजाब के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन-सी है— सिंधु
● कौन-सी नदी पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में गिरती है— नर्मदा
● कौन-सी दो नदियों की लंबाई लगभग समान है— सिंधु (2880 किमी) व ब्रह्मपुत्र (2900 किमी)
● कावेरी जल विवाद किन राज्यों के बीच है— कर्नाटक और तमिलनाडु
● किस नदी को वृहद् गंगा के नाम से जाना जाता है— गोदावरी
● कौन-सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए प्रसिद्ध है— कोसी
● कौन-सी नदी ‘कपिल जलधारा प्रपात’ का निर्माण करती है— नर्मदा
● कौन-सी नदी ‘ओड़िशा का शोक’ कही जाती है— ब्राह्मणी
● वैन गंगा और पैन गंगा किस की सहायक नदी हैं— गोदावरी
● इंडोब्रह्मा है एक….. —पौराणिक नदी
● किस नदी पर सबसे लंबा सड़क पुल है— गंगा
● कौन-सी नदी विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ‘मजुली’ बनाती है— ब्रह्मपुत्र
● नर्मदा नदी का अधिकांश भाग भारत के किस राज्य में बहता है— मध्य प्रदेश
● नदियों को जोड़ने की योजना किसके शासन काल में प्रस्तातिव हुई— राजग सरकार
● कौन-सी नदी रिफ्ट घाटी से होकर बहती है— ताप्ती
● कौन-सी नदी पर भारत व पाकिस्तान का जल समझौता हुआ— सिंधु
● सिंधु समझौते के अनुसार भारत सिन्धु नदी के कितने % जल का प्रयोग कर सकता है— 20%
● प्रायद्वीपीय नदियों का उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम क्या है— महानदी, गोदावरी, कृष्णा, पेन्नार, कावेरी एवं वैगाई
● कौन-सी नदी भारत के केवल जम्मू-कश्मीर राज्य से होकर बहती है— सिंधु नदी
● पंचगंगा तथा दूधगंगा किसकी सहायक नदियाँ है— कृष्णा नदी
● दामोदर नदी कहाँ से निकलती है— छोटा नागपुर के पठार से
● दक्षिणी भारत के पठारी प्रदेशों को कौन-सी नदी दो भागों में विभाजित करती है— नर्मदा नदी
● शिप्रा नदी किसकी सहायक नदी है— चंबल नदी
● भारत की कौन-सी नदी का मुहाना एवं उद्गम स्थल दोनों भारत में ही है— दक्षिण की ओर
● किस नदी के किनारे पर प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर है— नर्मदा नदी
● विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा किन नदियाँ द्वारा निर्मित होता हैं— गंगा एवं ब्रह्मपुत्र द्वारा
● किस स्थान पर भागीरथी और अलकनंदा मिलकर गंगा का निर्माण करती है— देवप्रयाग में
● अरावली पर्वत श्रृंखला किस नदी प्रणाली से विभाजित होती है— चंबल एवं साबरमती
● लूनी नदी कहाँ गिरती है— कच्छ का रन
● तिब्बत में मानसरोवर झील के पास से कौन-सी नदियां निकलती हैं— सतलज, सिंधु, ब्रह्मपुत्र
● कौन-सी मुख्य प्रायद्वीपीय नदियां डेल्टा का निर्माण नहीं करती हैं— नमर्दा एवं ताप्ती
● कौन-सी नदी बांग्लादेश में जमुना के नाम से जानी जाती है— ब्रह्मपुत्र
● किस नदी को दूसरी गंगा के नाम से जाना जाता है— कावेरी नदी को
● पेन्नार की सहायक नदियाँ कौन-सी है— पापाधनी एवं चित्रावती 

Kinemaster apk download free